TVK Chief Vijay Did One Mistake While Claim on Tamil Nadu Government Proved Costly तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश करते समय एक गलती कर बैठे थे विजय, वही पड़ गई भारी, India News in Hindi - Hindustan
More

तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश करते समय एक गलती कर बैठे थे विजय, वही पड़ गई भारी

तमिलनाडु में अगली सरकार किसकी बनेगी, यह सबसे बड़ा सवाल है। इस बीच, पता चला है कि छह मई को राज्यपाल को विजय ने एक पत्र सौंपा था, जिसमें एक गलती हो गई। यही गलती उन पर अब तक भारी पड़ रही है।

Fri, 8 May 2026 03:10 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, चेन्नई
share
तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश करते समय एक गलती कर बैठे थे विजय, वही पड़ गई भारी

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में अगली सरकार किस गठबंधन की बनेगी, राजनीति में इस समय का सबसे बड़ा सवाल यही है। एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं, लेकिन जादुई आंकड़े तक पहुंचने में नाकाम साबित हुई। इसी वजह से राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर बार-बार विजय को जरूरी आंकड़े लाने के लिए कहकर वापस लौटा रहे। इस बीच, पता चला है कि छह मई को राज्यपाल को विजय ने एक पत्र सौंपा था, जिसमें एक गलती हो गई। यही गलती उन पर अब तक भारी पड़ रही है।

टीवीके प्रमुख विजय को इस गलती से बचने के लिए भी कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा किया नहीं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, विजय ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने के लिए जो पत्र सौंपा उसमें गलती थी। उन्होंने सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर अपना दावा पेश करने के बजाए, एक ऐसी लिस्ट सौंप दी, जिसमें उनकी पार्टी के विधायकों के साइन थे। इसके अलावा, कांग्रेस विधायकों के भी हस्ताक्षर थे। लेकिन इन दोनों दलों के विधायकों को मिलाकर जरूरी 118 संख्या पूरी नहीं हो रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय की TVK को अब इस पार्टी से आस, बन सकती है सत्ता की चाभी! समझिए पूरा नंबर गेम

कांग्रेस विधायकों के नामों को शामिल करने की वजह से टीवीके ने सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दावा पेश नहीं किया, बल्कि गठबंधन सरकार के रूप में दावा पेश किया। इससे राज्यपाल को यह आधार मिल गया कि वह 118 विधायकों के हस्ताक्षरों वाली एक सूची की मांग करें। हालांकि, जब विजय वह लिस्ट सौंपने जा रहे थे, तब उन्हें उन्हीं के नेता ने चेताया भी था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुल्लम खुल्ला साथ दिखेंगे दोनों? तृषा के विजय की TVK से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

वरिष्ठ नेता ने दी थी सलाह

एआईएमडीएमके से टीवीके में शामिल हुए नौ बार के विधायक के ए सेंगोत्तैयन ने पार्टी को सलाह दी थी कि वह सिर्फ टीवीके के ही 108 विधायकों के नामों वाली लिस्ट ही ले जाएं और उसमें कांग्रेस विधायकों के नाम न हों। लेकिन पार्टी ने ऐसी लिस्ट बनाई, जिसमें टीवीके और कांग्रेस विधायकों के नाम थे। दोनों को मिलाकर यह संख्या बहुमत के आंकड़े को नहीं छू रही थी। हालांकि, वीसीके, वामपंथी जैसे दलों ने कहा है कि वे आज इस बात का फैसला करेंगे कि विजय को समर्थन देना है या नहीं। अगर वे समर्थन देने को तैयार हो जाते हैं तो विजय के पास जरूरी नंबर्स हो जाएंगे, लेकिन इस बीच, सूत्रों के हवाले से यह भी सामने आ रहा है कि डीएमके एआईएमडीके को बाहर से समर्थन दे सकती है, ताकि टीवीके को सत्ता से बाहर रखा जाए। अब देखना दिलचस्प होगा कि तमिलनाडु में अगली सरकार किसकी बनती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय को समर्थन देना कांग्रेस का घटिया और भयानक फैसला; मणिशंकर ने खूब सुनाया