TMC Will Finished in Few Days Mamata Banerjee MP Makes Sensational Claim कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी TMC, ममता बनर्जी के ही सांसद ने कर दिया सनसनीखेज दावा, India News in Hindi - Hindustan
More

कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी TMC, ममता बनर्जी के ही सांसद ने कर दिया सनसनीखेज दावा

TMC सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि तूणमूल कांग्रेस कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी। राष्ट्रीय राजनीति में भी पार्टी अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। अब कोई भी पार्टी तृणमूल के साथ हाथ नहीं मिलाएगी। उन्होंने ममता सरकार के कार्यकाल में हुए आरजी कर रेप केस को हैंडल किए जाने के तरीके पर भी सवाल खड़े किए।

Thu, 28 May 2026 10:34 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी TMC, ममता बनर्जी के ही सांसद ने कर दिया सनसनीखेज दावा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी की चारों ओर आलोचना हो रही है। उनके खुद की पार्टी के तमाम नेताओं ने उनके कार्यकाल में काम करने के तरीके पर सवाल उठा दिए हैं। कई नेताओं ने विभिन्न पदों से इस्तीफा तक दे दिया। अब एक और टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने पार्टी और ममता बनर्जी पर निशाना साधा है और सनसनीखेज दावा कि टीएमसी कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी।

एनडीटीवी के साथ इंटरव्यू में सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा, ''तूणमूल कांग्रेस कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी। राष्ट्रीय राजनीति में भी पार्टी अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। अब कोई भी पार्टी तृणमूल के साथ हाथ नहीं मिलाएगी।" उन्होंने ममता सरकार के कार्यकाल में हुए आरजी कर रेप केस को हैंडल किए जाने के तरीके पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने इसे गलत बताया और कहा कि वह दोषियों को बचाने की कोशिश थी। पुलिस का इसके लिए इस्तेमाल किया गया। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते ही यह समझ आ गया था कि लोगों की भावनाएं पार्टी के खिलाफ थीं और पार्टी यह समझने में नाकाम रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 MLA, 20 सांसदों के TMC छोड़ने की अटकलें; कहीं उद्धव जैसा न हो जाए ममता का हाल

टीएमसी सांसद ने आगे कहा, ''पार्टी नेताओं ने भ्रष्टाचार का पहाड़ खड़ा कर दिया था। उसकी तो कल्पना भी नहीं कर सकते। खुद ममता बनर्जी इसे कंट्रोल नहीं कर सकीं।'' उन्होंने हिंदू धर्म पर किए गए कमेंट्स पर भी सवाल उठाए। सुखेंदु ने कहा कि ममता ने हिंदू धर्म के बारे में जो कुछ कहा कि वह गलत था। हमारी राजनैतिक नैतिकता के खिलाफ था। वहीं, सुखेंदु ने आईपैक पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को बर्बाद करने के लिए उसे रेड कार्पेट बिछाकर बुलाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता के एक और नेता ने दिया इस्तीफा, बंगाल हार के बाद धड़ा-धड़ गिर रहे विकेट

शांतनु सेन ने TMC के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा

वहीं, राज्यसभा के पूर्व सांसद और TMC नेता शांतनु सेन ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरजी कर रेप और मर्डर केस से जुड़े विवाद को लेकर पार्टी की आलोचना की और चुनाव में मिली हार को अनैतिक कामों के प्रति जनता की नाराजगी बताया। यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद TMC को खुले विरोध, जनता की नाराजगी और पार्टी के अंदरूनी तालमेल में कमी जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता की पार्टी पर संकट के आसार, 18 दिग्गज नाराज, 20 सांसद छोड़ सकते हैं TMC

काकोली घोष दस्तीदार ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लिखा पत्र

वहीं, तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी पर संसद के भीतर अपशब्द कहने और महिला सांसदों के प्रति अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। यह शिकायत विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में बढ़ती तनातनी के बीच आई है, जहां असंतोष और आंतरिक टकराव खुलकर सामने आने लगा है। लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में काकोली ने औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति मांगी और कल्याण बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पश्चिम बंगाल के बारासात से सांसद काकोली ने पत्र में लिखा, ''मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि मुझे तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति दी जाए, जिन्होंने लोकसभा के भीतर बार-बार मुझे अपशब्द कहे। यह महिला विरोधी व्यवहार कई महिला सदस्यों के साथ हुआ है और ऐसे में दंडात्मक कार्रवाई जरूरी है।''