TMC MP Abhishek Banerjee says They wanted to kill me Sonarpur Video West Bengal 'हेलमेट नहीं पहना होता तो मेरे सिर के दो टुकड़े हो जाते', हमले के बाद क्या बोले अभिषेक बनर्जी, India News in Hindi - Hindustan
More

'हेलमेट नहीं पहना होता तो मेरे सिर के दो टुकड़े हो जाते', हमले के बाद क्या बोले अभिषेक बनर्जी

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके गए। कुछ लोगों ने उन्हें लात-घूंसों से मारने की भी कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने का प्रयास किया।

Sat, 30 May 2026 06:16 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'हेलमेट नहीं पहना होता तो मेरे सिर के दो टुकड़े हो जाते', हमले के बाद क्या बोले अभिषेक बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने उन्हें जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में शनिवार को उनके ऊपर हमला हुआ। अभिषेक ने कहा कि पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है और वह इस मामले की जानकारी कलकत्ता हाईकोर्ट व राज्यपाल को देंगे। बनर्जी ने कहा कि वह इस मामले को अदालत में भी ले जाएंगे।

हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'अगर मेरे साथ तैनात दोनों सुरक्षा अधिकारी इस घटना की जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दे रहे हैं, फिर भी कोई पुलिस बल नहीं पहुंच रहा है, तो यह साफ है कि उच्च अधिकारी चाहते हैं कि यह पूरा घटनाक्रम चलता रहे। राज्य सरकार की ओर से इसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि यहां जिस तरह एक व्यक्ति की मौत हुई, उसी तरह 2-4 और मौतें हों, तभी उन्हें शांति मिलेगी। उन्हें जो करना है करने दीजिए। हमारे पास हर चीज का रिकॉर्ड है। हम अदालत जाएंगे। मैं इस लड़ाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की पिटाई, लोगों ने कपड़े फाड़े

अभिषेक बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

हमले के बाद अभिषे बनर्जी ने कहा, 'अगर मेरे साथ तैनात दोनों सुरक्षा अधिकारी इस घटना की जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दे रहे हैं, फिर भी कोई पुलिस बल नहीं पहुंच रहा है, तो यह साफ है कि उच्च अधिकारी चाहते हैं कि यह पूरा घटनाक्रम चलता रहे। राज्य सरकार की ओर से इसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि यहां जिस तरह एक व्यक्ति की मौत हुई, उसी तरह 2-4 और मौतें हों, तभी उन्हें शांति मिलेगी। उन्हें जो करना है करने दीजिए। हमारे पास हर चीज का रिकॉर्ड है। हम अदालत जाएंगे। मैं इस लड़ाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा।'

अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा, 'हम पर ईंट फेंकी गई, अंडे फेंके गए और पत्थरबाजी की गई। आप बताइए, यह क्या है? इसके बावजूद आसपास खड़े लोग, इलाके के लोग हमसे मिल रहे हैं और प्यार व सम्मान के साथ हमारा स्वागत कर रहे हैं। जो लोग यहां गुंडागर्दी कर रहे हैं, उनसे जाकर पूछिए। हमारे पास पूरे घटनाक्रम का वीडियो सबूत मौजूद है। पास में एक सामुदायिक भवन है। सुबह 11 बजे से ही वहां गुंडों को इकट्ठा करके रखा गया था ताकि वे पत्थरबाजी कर सकें। मेरे चश्मे की हालत देखिए। ईंट लगने से मेरी आंख पर चोट आई है और मैं आंख नहीं खोल पा रहा हूं। मुझे पीठ, सीने, हाथ और पैर पर भी मारा गया है। अगर मैंने हेलमेट नहीं पहना होता तो मेरा सिर दो हिस्सों में बंट सकता था।' उन्होंने कहा कि वे मेरे शरीर को गिरा सकते हैं, लेकिन मेरे इरादे मजबूत हैं। मेरा जोश और उत्साह अब भी कायम है और यह सिर कभी झुकेगा नहीं।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल के सोनारपुर क्षेत्र में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उनके साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें चोर कहकर बुलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधायक दल के नेता चुने गए डीके शिवकुमार, बनेंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

अभिषेक बनर्जी पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके गए। कुछ लोगों ने उन्हें लात-घूंसों से मारने की भी कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। इस दौरान अभिषेक बनर्जी पुलिस का हेलमेट पहने हुए दिखाई दिए और उनकी शर्ट भी फटी हुई नजर आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडिया गठबंधन फिर भरेगा हुंकार; 6 जून को बड़ी बैठक, राहुल ने ममता से बातचीत की

घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'देखिए उन्होंने मेरे साथ क्या किया है। यह पूरी तरह से पूर्व नियोजित हमला था। इलाके में पुलिस मौजूद नहीं थी। वे मुझे मारना चाहते थे। जब तक स्थानीय पुलिस बल यहां आकर पीड़ित परिवारों को सुरक्षा नहीं देगा, मैं यह स्थान नहीं छोड़ूंगा।' उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों का मकसद उन्हें डराना और हिंसा के पीड़ितों तक पहुंचने से रोकना था।