TMC Congress Merger Mamata Banerjee Senior Leader INC Says Sooner Regional Party Can Realize This It is Better TMC का विलय करेंगी ममता बनर्जी? कांग्रेस के बड़े नेता बोले- क्षेत्रीय दल जितनी जल्दी समझ लें उतना..., India News in Hindi - Hindustan
More

TMC का विलय करेंगी ममता बनर्जी? कांग्रेस के बड़े नेता बोले- क्षेत्रीय दल जितनी जल्दी समझ लें उतना...

कांग्रेस और टीएमसी के विलय की खबरों पर कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए सिर्फ कांग्रेस ही समक्ष है। जितनी जल्दी यह बात क्षेत्रीय दल समझ लें, उतना ही उनके लिए अच्छा है।

Thu, 11 June 2026 06:08 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
TMC का विलय करेंगी ममता बनर्जी? कांग्रेस के बड़े नेता बोले- क्षेत्रीय दल जितनी जल्दी समझ लें उतना...

TMC Congress Merger News: ममता बनर्जी के ज्यादा विधायकों और सांसदों ने बगावत करके नया गुट बना लिया है। विधानसभा में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 64 विधायक टीएमसी के नए गुट में शामिल हैं, तो लोकसभा में काकोली घोष के नेतृत्व में करीब 20 सांसदों के ममता बनर्जी से दूर जाने की अटकलें लग रही हैं। इस बीच, पिछले दिनों ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी और अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से मुलाकात की। इससे चर्चाएं शुरू हो गईं कि टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो सकता है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि भाजपा का सामना सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। क्षेत्रीय पार्टियां या दूसरे दल जितनी जल्दी इसे समझ ले, उतना ही अच्छा है।

कांग्रेस और टीएमसी के विलय की खबरों पर कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "देश में भाजपा जिस तरह से 'वोट-चोरी' और 'सीट-चोरी' जैसे अलोकतांत्रिक तरीकों से माहौल बना रही है, उसका मुकाबला करने में सिर्फ कांग्रेस ही सक्षम है। दूसरी पार्टियां और क्षेत्रीय दल जितनी जल्दी यह बात समझ लें, उतना ही अच्छा होगा। चुनाव के बाद जिस तरह से उस पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है, वह गलत व्यवहार का खुला प्रदर्शन है। दूसरे नेता और पार्टियां जितनी जल्दी इस बात को समझेंगी, उतनी ही जल्दी वे अपना रास्ता चुन पाएंगी।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TMC बागी नेताओं की असली समस्या ममता नहीं, अभिषेक बनर्जी क्यों? बगावत की कहानी

कांग्रेस ने खारिज कीं विलय की अटकलें

कांग्रेस नेतृत्व ने टीएमसी और कांग्रेस में विलय की अटकलों को खारिज कर दिया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को इन दावों को अफवाह बताया। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के बीच हुई हालिया बैठक और राहुल गांधी व अभिषेक बनर्जी के बीच हुई मीटिंग का मकसद भी बताया। वेणुगोपाल ने कहा, ''इन मुलाकातों का मुख्य मकसद इस लोकतंत्र-विरोधी सरकार के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए एक एकजुट मोर्चा बनाना है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता की हार और TMC की टूट से कांग्रेस की होगी चांदी? ऐक्शन मोड में राहुल गांधी

जयराम रमेश ने भी खबरों को बताया था गलत

इससे पहले, कांग्रेस ने बुधवार को भी उन खबरों को पूरी तरह से गलत करार दिया, जिनमें दावा किया गया है कि पार्टी संसदीय दाल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के बीच हुई मुलाकात के दौरान विलय संबंधी विषय पर चर्चा हुई थी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने व्यक्तिगत विषयों को लेकर चर्चा की थी। टीएमसी में बगावत के बीच ममता बनर्जी ने मंगलवार को सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। कुछ खबरों में दावा किया गया है कि दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से यह प्रस्ताव दिया गया कि ममता अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दें। रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, "सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के बीच हुई मुलाकात के बाद आई कुछ खबरें पूरी तरह से गलत हैं। यह बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण रही और उनके लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को देखते हुए कई व्यक्तिगत विषयों पर बातचीत हुई।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TMC का विलय या कुछ और... कांग्रेस ने बताया सोनिया-ममता की मीटिंग का मकसद