Taranjit Sandhu becomes the new LG of Delhi governors from Bihar to Bengal also changed दिल्ली के नए एलजी बने तरनजीत संधू, बिहार से बंगाल तक के भी गवर्नर बदले, India News in Hindi - Hindustan
More

दिल्ली के नए एलजी बने तरनजीत संधू, बिहार से बंगाल तक के भी गवर्नर बदले

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 7 राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। दिल्ली का नया उप राज्यपाल तरनजीत संधू को बनाया गया है।

Thu, 5 March 2026 11:09 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली के नए एलजी बने तरनजीत संधू, बिहार से बंगाल तक के भी गवर्नर बदले

तमाम राज्यों के राज्यपालों को लेकर गुरुवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। पद से इस्तीफा देकर चर्चा में आए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह पर तमिलनाडु के वर्तमान राज्यपाल और रक्षा मामलों के जानकार आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया गया है। तमिलनाडु राज्य सरकार के साथ उनकी खींचतान लगातार चर्चा का विषय रही है। इस फेरबदल के अलावा नई दिल्ली को भी अपना नया उप राज्यपाल मिला है। यहां के उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना को लद्दाख का प्रभार दिया गया है, वहीं दिल्ली की कमान विदेश मामलों के जानकार तरनजीत सिंह संधू को दी गई है।

इसके अलावा भी कई राज्यों के राज्यपालों को बदला गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में इन सभी की जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं...

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं कविंदर गुप्ता, जिन्हें बनाया गया हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल

तमिलनाडु के राज्यपाल को पश्चिम बंगाल की कमान देने के बाद इस पद की जिम्मेदारी केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अतिरिक्त रूप से दी गई है। अब वह दो राज्यों के राज्यपाल होंगे।

वर्तमान में लद्दाख के उप राज्यपाल की भूमिका निभा रहे कविंद्र गुप्ता को पदोन्नति दी गई है, उन्हें हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान में दिल्ली के उप राज्यपाल वी.के. सक्सेना को लद्दाख का उप राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले गवर्नर सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, RN रवि नए राज्यपाल

नंद किशोर यादव को पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, तो वहीं, लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। वर्तमान में बिहार में इस्लामिक स्कॉलर आरिफ मोहम्मद खान राज्यपाल हैं।

राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि इन सभी लोगों की नियुक्तियों का प्रभाव उनके अपने-अपने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में कार्यभार संभालने की तारीख से लागू होगा।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।