Tamil Nadu Exit Poll Vijay TVK Party Can Win 120 Seats Become Largest Party More Than DMK Congress AIADMK Exit Poll: विजय ने तो कमाल कर दिया! तमिलनाडु में TVK सबसे बड़ी पार्टी; मिल सकती हैं 120 सीटें, India News in Hindi - Hindustan
More

Exit Poll: विजय ने तो कमाल कर दिया! तमिलनाडु में TVK सबसे बड़ी पार्टी; मिल सकती हैं 120 सीटें

Tamil Nadu Exit Poll: एग्जिट पोल के अनुसार, TVK को इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 98-120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि डीएमके को 92-110 सीटें मिलने के आसार हैं। एआईएमडीएमके 22-32 सीटें तक जीत सकता है।

Wed, 29 April 2026 09:03 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, चेन्नई
share
Exit Poll: विजय ने तो कमाल कर दिया! तमिलनाडु में TVK सबसे बड़ी पार्टी; मिल सकती हैं 120 सीटें

Tamil Nadu Exit Poll: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही एक्टर विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को राज्य में बंपर सीटें मिलने के आसार हैं। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में टीवीके तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। विजय को 120 सीटें तक मिल सकती हैं। दूसरे पर डीएमके और तीसरे पर एआईएमडीएमके गठबंधन रह सकता है।

एग्जिट पोल के अनुसार, टीवीके को इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 98-120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि डीएमके को 92-110 सीटें मिलने के आसार हैं। एआईएमडीएमके 22-32 सीटें तक जीत सकता है। बता दें कि अभी तमिलनाडु में डीएमके की सरकार है और कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं। वहीं, भाजपा एआईएमडीएमके गठबंधन का हिस्सा है। अगर एग्जिट पोल के आंकड़े चार मई को आने वाले नतीजों में बदलते हैं तो विजय के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा, क्योंकि दो साल पहले ही उन्होंने पार्टी का गठन किया और यह पहला विधानसभा चुनाव था। उनकी चुनावी रैलियों में जमकर भीड़ आती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में BJP की दस्तक; एग्जिट पोल में क्या

ज्यादातर में डीएमके की वापसी के आसार

हालांकि, ज्यादातर एग्जिट पोल में राज्य में डीएमके गठबंधन की वापसी के आसार जताए गए हैं। मैटराइज एग्जिट पोल के अनुसार, डीएमके गठबंधन को 122-132, एडीएमके गठबंधन को 87-100 सीटें मिल सकती हैं। टीवीके को 10-12 सीटें दी गई हैं। पी मार्क्यू के अनुसार, डीएमके गठबंधन को 125-145, एडीएमके अलायंस को 65-85 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, टीवीके अलायंस को 16-26 सीटें मिल सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bengal Exit Poll: रिपब्लिक सर्वे में BJP के हाथ सत्ता, TMC का साफ होगा पत्ता

पीपुल्स इनसाइट में टीवीके को 30-40 सीटें

पीपुल्स पल्स की बात करें तो उसने भी तमिलनाडु में डीएमके की वापसी का अनुमान लगया है। डीएमके गठबंधन को 12-145, एडीएमके अलायंस को 65-80 सीटें दी गई हैं। 18-24 सीटें टीवीके को मिल सकती हैं। प्रजा पोल्स केअनुसार, डीएमके अलायंस को 148-168 सीटें और एडीएमके अलायंस को 61-81 सीटें मिलने की उम्मीद है। टीवीके को एक से 9 सीटें दी गई हैं। वहीं, पीपुल्स इनसाइट में भी विजय की पार्टी अच्छा करती दिख रही। टीवीके को 30-40 सीटें मिल सकती हैं, जबकि डीएमके को 120-140 और एडीएमके गठबंधन को 60-70 सीटें मिलने की उम्मीद है।