suvendu adhikari says before bjp govt oath will act against goons of tmc गुंडों पर लगाम कसेंगे, विजय जुलूस नहीं होगा; शुभेंदु अधिकारी के सरकार गठन से पहले बड़े ऐलान, India News in Hindi - Hindustan
More

गुंडों पर लगाम कसेंगे, विजय जुलूस नहीं होगा; शुभेंदु अधिकारी के सरकार गठन से पहले बड़े ऐलान

नंदीग्राम पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुझे यहां के लोगों ने दो बार सांसद बनाया और तीन बार विधायक बनने का मौका दिया। पिछली बार मैंने यहां से सीएम को ही हरा दिया था। मैं बजरंग बली का आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा कि टीएमसी का गुंडाराज अब खत्म हो गया है। हमारे कार्य़कर्ताओं को बहुत सताया गया।

Wed, 6 May 2026 03:48 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान
share
गुंडों पर लगाम कसेंगे, विजय जुलूस नहीं होगा; शुभेंदु अधिकारी के सरकार गठन से पहले बड़े ऐलान

बंगाल भाजपा के सीनियर नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि नई सरकार बनने के बाद गुंडों पर लगाम कसी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम गुंडों के खिलाफ जरूरी ऐक्शन लेंगे। अधिकारी ने कहा कि अब भ्रष्टाचार और गुंडाराज वाला शासन खत्म होगा। सीएम की रेस में माने जा रहे नेता ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ टीएमसी के राज में 500 फर्जी केस दर्ज हुए थे। हमारे 400 कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया था। नंदीग्राम पहुंचे अधिकारी ने कहा कि मुझे यहां के लोगों ने दो बार सांसद बनाया और तीन बार विधायक बनने का मौका दिया। पिछली बार मैंने यहां से सीएम को ही हरा दिया था। मैं यहां बजरंग बली का आशीर्वाद लेने आया हूं।

उन्होंने कहा कि अब हमारी सरकार गुंडों और भ्रष्ट लोगों के खिलाफ जरूरी ऐक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में कोई विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। सरकार के गठन के बाद हम पुलिस की मंजूरी से जनता के बीच जाएंगे और धन्यवाद समारोह आयोजित होंगे। होम मिनिस्टर अमित शाह गुरुवार की शाम को पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को ही विधायक दल की मीटिंग है और इसमें तय किया जाएगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। इस मीटिंग में ही प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की ओर से नेता के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा, जिस पर कई अन्य सीनियर नेता अनुमोदन करेंगे।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि बिहार में कैबिनेट विस्तार हो रहा है। इसलिए अमित शाह पहले वहां जाएंगे और शपथ समारोह से सीधे बंगाल के लिए रवाना होंगे। अमित शाह की बंगाल के चुनाव में भी अहम भूमिका थी और अब सीएम के चुनाव का काम भी वही देखेंगे। शुक्रवार को होने वाली विधायक दल की मीटिंग से पहले भी अमित शाह एक बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में कई सीनियर नेता और कोर कमेटी के मेंबर मौजूद रहेंगे। इस दौरान शायद राज्य के नेताओं की राय ली जाएगी। इसके अलावा कैसे सरकार और संगठन के बीच तालमेल रहे और किन नेताओं को मंत्री परिषद में लिया जाए। इस पर भी चर्चा की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हार नहीं, जीत है; बंगाल में ममता बनर्जी की पराजय में विजय खोजने लगी रोहिणी

अधिकारी बोले- अगले 10 दिन में छोड़ दूंगा एक सीट

वहीं शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि वह अगले 10 दिनों में किसी एक विधानसभा को छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का नेतृत्व ही तय करेगा कि वह किस सीट को छोड़ेंगे और कहां से विधायक बने रहेंगे। अधिकारी ने कहा, 'मैं एक सीट अगले 10 दिनों में छोड़ दूंगा। पार्टी तय करेगी कि कौन सी एक सीट से मुझे विधायक रहना है। मैं भवानीपुर और नंदीग्राम की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं भूल सकता।' बता दें कि भवानीपुर सीट से 15 हजार वोटों के अंतर से अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तृणमूल उखाड़ने आया हूं, कैसे शाह ने शुभेंदु के साथ ममता से भवानीपुर छीना
ये भी पढ़ें:शुभेंदु अधिकारी ही होंगे बंगाल के मुख्यमंत्री, ऐलान के लिए होगी मीटिंग: रिपोर्ट