Suvendu Adhikari May get Official CM House Saujanya soon Will break 25 years record बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को सीएम हाउस जल्द, 25 साल बाद होगा ऐसा; कहां बनेगा ठिकाना, India News in Hindi - Hindustan
More

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को सीएम हाउस जल्द, 25 साल बाद होगा ऐसा; कहां बनेगा ठिकाना

पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री, शुभेंदु अधिकारी को जल्द ही मुख्यमंत्री आवास मिल सकता है। मुख्यमंत्री के नए घर ढूंढने की कवायद में तमाम एजेंसियां लगी हुई हैं।

Sun, 17 May 2026 04:32 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को सीएम हाउस जल्द, 25 साल बाद होगा ऐसा; कहां बनेगा ठिकाना

पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री, शुभेंदु अधिकारी को जल्द ही मुख्यमंत्री आवास मिल सकता है। मुख्यमंत्री के नए घर ढूंढने की कवायद में तमाम एजेंसियां लगी हुई हैं। फिलहाल, सौजन्य नाम की एक सरकारी बिल्डिंग को मुख्यमंत्री आवास के लिए तय किया है। यह बिल्डिंग, दक्षिणी कोलकाता के अलीपुर इलाके में स्थित है। गौरतलब है कि कोलकाता में अभी तक कोई स्थायी मुख्यमंत्री आवास नहीं है, जिसे शुभेंदु अधिकारी अपने आवास के लिए इस्तेमाल कर सकें।

25 साल में पहली बार
अगर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सौजन्य में शिफ्ट होते हैं तो 25 साल में ऐसा पहली बार होगा जब बंगाल में कोई मुख्यमंत्री आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होगा। उनसे पहले सीपीआई(एम) के दिग्गज ज्योति बसु, किसी आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास में रहे थे। ज्योति बसु, इंदिरा भवन में रहते थे, जो कोलकाता के साल्ट लेक एरिया में है। ज्योति बसु के बाद सीपीआई (एम) के तीन बार के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और टीएमसी की ममता बनर्जी ने अपने-अपने घरों को मुख्यमंत्री आवास के रूप में इस्तेमाल किया था।

अभी एक पेच
फिलहाल शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के चिनार पार्क स्थित फ्लैट में रहते हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सौजन्य का चयन इसकी बनावट और तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। खासतौर पर सुरक्षा के पहलू का विशेष ख्याल रखा गया है। हालांकि इसमें एक पेच है। अभी शुभेंदु अधिकारी की तरफ से सौजन्य को ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है। यानी, जब तक सीएम की सहमति नहीं मिल जाती, आधिकारिक आवास फाइनल नहीं हो सकेगा।

कहां है सौजन्य
सौजन्य, जजेज कोर्ट रोड पर स्थित है। यह भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है, जहां से शुभेंदु ने हालिया विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को हराया है। शुभेंदु ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से भी इस्तीफा दे दिया था। अब उन्होंने वहां से इस्तीफा दे दिया है। एक वरिष्ठ पीडब्लूडी अधिकारी ने बताया कि हम सौजन्य को मुख्यमंत्री आवास के तौर पर तैयार कर रहे हैं। अगर शुभेंदु अधिकारी यहां पर रुकने के लिए सहमत हो जाते हैं तो यह आधिकारिक सीएम आवास हो जाएगा। नहीं, तो हम उनके लिए एक नए आवास की तलाश करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक मास्टरमाइंड की जाएगी जॉब? कॉलेज ने कह दी बड़ी बात; क्या होगा ऐक्शन
ये भी पढ़ें:तबाही आने वाली है? वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, क्या कहा?

सौजन्य को क्यों वरीयता
एक प्रशासनिक सू्त्र के मुताबिक मुख्यमंत्री लोकभवन परिसर स्थित क्वॉर्टर में भी रह सकते हैं। सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक जिस चिनार पार्क के फ्लैट में शुभेंदु रह रहे हैं, उसकी सुरक्षा संदेह के घेरे में है। इसके बाद इंटेलीजेंस एजेंसीज ने उन्हें या तो सौजन्य कॉम्पलेक्स या लोकभवन में शिफ्ट होने की सलाह दी है। इसमें भी सौजन्य को इसलिए वरीयता मिल सकती है क्योंकि यह एक अलग कॉम्पलेक्स है और मुख्यमंत्री आवास के लिए सबसे मुफीद है। हालांकि उन्होंने यह भी कहाकि सबकुछ इस बात पर तय करेगा कि मुख्यमंत्री क्या कहते हैं।