NEET paper leak Pune based college promises disciplinary action after CBI arrests lecturer Manisha नीट पेपर लीक मास्टरमाइंड की जाएगी जॉब? कॉलेज ने कह दी बड़ी बात; क्या होगा ऐक्शन, India News in Hindi - Hindustan
More

नीट पेपर लीक मास्टरमाइंड की जाएगी जॉब? कॉलेज ने कह दी बड़ी बात; क्या होगा ऐक्शन

NEET पेपर लीक  में गिरफ्तार मनीषा मंधारे की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। जिस कॉलेज में वह पढ़ाती हैं अब वह कॉलेज प्रशासन भी उनके खिलाफ ऐक्शन मोड में आ गया है। 

Sat, 16 May 2026 10:51 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, पुणे
share
नीट पेपर लीक मास्टरमाइंड की जाएगी जॉब? कॉलेज ने कह दी बड़ी बात; क्या होगा ऐक्शन

नीट पेपर लीक की दूसरी मास्टरमाइंड मनीषा मंधारे के लिए मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक में मनीषा को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पुणे के जिस कॉलेज में मनीषा पढ़ती है, वहां उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार लटक रही है। पुणे के कॉलेज की तरफ से यह जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि मनीषा मंधारे एनटीए की प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति का हिस्सा थीं। सीबीआई ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ के बाद उन्हें शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

कॉलेज की तरफ से क्या कहा गया
नीट पेपर लीक में मंधारे की गिरफ्तारी के बाद ‘मॉडर्न कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स’ ने एक बयान जारी किया है। इस बयान के मुताबिक मंधारे 2002 से जूनियर कॉलेज सेक्शन में कार्यरत हैं। पिछले 24 साल से वह कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को जीव विज्ञान पढ़ा रही हैं। उनके शिक्षण अनुभव को देखते हुए एनटीए ने उन्हें नीट परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित कुछ गोपनीय कार्यों के लिए नियुक्त किया था। कॉलेज के बयान में आगे कहा गया है कि एनटीए द्वारा मंधारे को सौंपा गया कार्य ‘पूरी तरह से गोपनीय’ था। सभी पत्राचार और निर्देशों का आदान-प्रदान सीधे एजेंसी और संबंधित व्यक्ति के बीच हुआ था। इसलिए कॉलेज प्रशासन और मूल संस्थान का इस प्रक्रिया से कोई सीधा संबंध नहीं था। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निवेदिता एकबोटे द्वारा जारी बयान में यह कहा गया है।

जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई
संस्थान ने कहाकि उसे नीट-2026 के कथित प्रश्नपत्र लीक मामले में मंधारे की गिरफ्तारी के बारे में टीवी चैनलों और मीडिया की से पता चला। संस्थान ने इस मामले को ‘गंभीर, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय’ बताया। बयान में कहा गया है कि प्रबंधन और कॉलेज प्रशासन ने इस घटनाक्रम का गंभीर संज्ञान लिया। महाराष्ट्र निजी स्कूल कर्मचारी (सेवा शर्तें) विनियमन अधिनियम 1981 के तहत व्याख्याता के खिलाफ जांच शुरू की जाएगी। नियमों के अनुसार, अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मनीषा मंधारे पर क्या आरोप
अधिकारियों के अनुसार, मंधारे पर आरोप है कि उन्होंने अप्रैल 2026 में पुणे की मनीषा वाघमारे (जिन्हें 14 मई को गिरफ्तार किया गया था) के माध्यम से नीट-यूजी परीक्षा के संभावित अभ्यर्थियों को जुटाया। इसके बाद मंधारे के पुणे स्थित आवास पर इन छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं। आरोप है कि मंधारे ने चुनिंदा छात्रों को लीक किए गए प्रश्न और उनके उत्तर लिखवाए और लाखों रुपए की फीस भी ली। इनमें से अधिकांश प्रश्न तीन मई को आयोजित नीट-यूजी में पूछे गए प्रश्नों से मेल खाते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल पर पीएम मोदी की अपील, लॉकडाउन पर रिजिजू ने कह दी बड़ी बात
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक में बायोलॉजी लेक्चरर गिरफ्तार, एनटीए पैनल का रह चुकी है हिस्सा
ये भी पढ़ें:भारत के चार बड़े लक्ष्य, पीएम मोदी का ऐलान; कहा-हम बड़ा सपना देख रहे

अब 21 जून को है एग्जाम
बता दें कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक भारत के 551 शहरों और विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। देश भर में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। एनटीए के अनुसार, परीक्षा आयोजित होने के चार दिन बाद सात मई की शाम को कथित अनियमितताओं की सूचना प्राप्त हुई। नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा अब आगामी 21 जून को होगी।