Supreme Court Justice BV Nagarathna says greedy Judges must be weeded out of system लालची जजों को सिस्टम से बाहर करना बहुत जरूरी, SC जज ने क्यों कही ऐसी बात?, India News in Hindi - Hindustan
More

लालची जजों को सिस्टम से बाहर करना बहुत जरूरी, SC जज ने क्यों कही ऐसी बात?

SC जज ने दोहराया कि जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए ईमानदारी और जिम्मेदार आचरण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लालची जजों को सिस्टम से हटाना बहुत जरूरी है।

Mon, 20 April 2026 10:27 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
लालची जजों को सिस्टम से बाहर करना बहुत जरूरी, SC जज ने क्यों कही ऐसी बात?

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने हाल ही में एक कार्यक्रम में अदालत में जजों के आचरण को लेकर अहम बातें कही हैं। शनिवार को न्यायपालिका में ईमानदारी के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जो जज लालच का शिकार हो जाते हैं, उनका सिस्टम में कोई स्थान नहीं है और उन्हें हटा दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने के बाद आज ज्यूडिशियरी में शामिल अधिकारियों को बहुत अच्छा वेतन और सेवा शर्तें मिल रही हैं, इसलिए किसी भी तरह का अनैतिक आचरण अपनाना सही नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर कोई जज लालच में आ जाता है, तो उसे सिस्टम से ही हटा दिया जाना चाहिए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी बेटी की मुस्लिम दोस्त को… SC जज का बड़ा बयान, बोले-समाज में आज भी गहरी दरार

प्रलोभन से बचना चाहिए- SC जज

SC जज ने आगे कहा कि एक जज को अपने वैध वेतन में खुश रहना चाहिए और किसी भी तरह के प्रलोभन से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा न कर पाना न्याय प्रणाली की बुनियाद को कमजोर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायिक स्वतंत्रता केवल बाहरी दबावों से मुक्त होने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आंतरिक अनुशासन और ईमानदारी बनाए रखना भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अछूत नहीं हो सकती महिला, माहवारी पर खुलकर बोलीं SC जज; सरकार ने क्या कहा

जस्टिस नागरत्ना ने फैसले लेने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि एक भी गलत फैसला न्यायपालिका पर जनता का भरोसा कमजोर कर सकता है। उन्होंने अदालतों के प्रशासनिक कामकाज में भी पारदर्शिता और निष्पक्षता की जरूरत पर जोर दिया, खासकर जिला न्यायपालिका में। वहीं उन्होंने हाईकोर्ट से अपील की है कि वे अधिकारियों के लिए सहयोगी वातावरण बनाने की कोशिश करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं तो नहीं जाता... 'अधिवक्ता परिषद' को लेकर ऐसा क्यों बोले SC के पूर्व जस्टिस?

AI के खतरों पर भी बोलीं जस्टिस नागरत्ना

इस दौरान ज्यूडिशियरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां वकीलों ने अदालत में एआई टूल्स से तैयार किए गए ऐसे कानून का हवाला दिया, जो थे ही नहीं। उन्होंने कहा है कि वकीलों को जिन फैसलों का वे हवाला देते हैं, उनकी सत्यता की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए।