Supreme court issued order against spitting pan masala in its premises गुटखा शौकीनों ने लाल कर दिए सुप्रीम कोर्ट के कोने, अब अदालत को जारी करना पड़ा आदेश, India News in Hindi - Hindustan
More

गुटखा शौकीनों ने लाल कर दिए सुप्रीम कोर्ट के कोने, अब अदालत को जारी करना पड़ा आदेश

सर्कुलर में कहा गया है, 'यह देखा गया है कि भवन में आने वाले कुछ लोगों को पान मसाला, गुटखा और तंबाकू आदि चबाने और दीवारों के कोनों, वॉशबेसिन और पीने के पानी की जगहों आदि पर थूकने की आदत है। इस आदत की वजह से…।

Fri, 13 Feb 2026 10:58 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
गुटखा शौकीनों ने लाल कर दिए सुप्रीम कोर्ट के कोने, अब अदालत को जारी करना पड़ा आदेश

सुप्रीम कोर्ट परिसर में पान मसाला या तंबाकू थूके जाने को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। अदालत ने परिसर में आने वाले किसी भी व्यक्ति से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी है। साथ ही परिसर को साफ रखने में सहयोग करने की बात कही है। न्यायालय ने इस आदत के चलते होने वाले स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सर्कुलर में जिक्र किया है।

सर्कुलर में कहा गया है, 'यह देखा गया है कि भवन में आने वाले कुछ लोगों को पान मसाला, गुटखा और तंबाकू आदि चबाने और दीवारों के कोनों, वॉशबेसिन और पीने के पानी की जगहों आदि पर थूकने की आदत है। इस आदत की वजह से पानी की निकासी बंद हो जाती है और संक्रमण का खतरा बना रहता है, साथ ही भवन का उपयोग करने वाले अन्य लोगों को भी असुविधा होती है। इसलिए, सभी संबंधित लोगों को हिदायत दी जाती है कि वे परिसर में पान मसाला, गुटखा या तंबाकू आदि न थूकें और परिसर को साफ रखने में सहयोग करें।'

शुक्रवार को इन मामलों पर होगी सुनवाई

एआर रहमान के खिलाफ याचिका- सुप्रीम कोर्ट उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने एआर रहमान पर उनके परिवार की पुरानी रचना का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

मणिपुर जातीय हिंसा- अदालत मणिपुर में हुई जातीय हिंसा से संबंधित एक महत्वपूर्ण याचिका पर सुनवाई करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समाज के एक वर्ग को बदनाम मत कीजिए, ‘घूसखोर पंडित’ के मेकर्स पर बरसा SC
ये भी पढ़ें:क्या होता है तलाक-ए-हसन? SC ने की ऐतिहासिक पहल, CJI ने मध्यस्थता के लिए भेजा
ये भी पढ़ें:SC-ST सदस्य का हर अपमान अत्याचार नहीं होता, हाईकोर्ट का बहुत बड़ा फैसला

मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन- सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर भी सुनवाई करेगा, जिसमें 'मौलाना आज़ाद एजुकेशन फाउंडेशन' को भंग करने का निर्णय लिया गया था।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।