super star vijay again reaches lok bhawan plans floor test congress also fire फिर से लोकभवन पहुंचे ऐक्टर विजय, गवर्नर से कहा- हम फ्लोर टेस्ट को तैयार; कांग्रेस भी नाराज, India News in Hindi - Hindustan
More

फिर से लोकभवन पहुंचे ऐक्टर विजय, गवर्नर से कहा- हम फ्लोर टेस्ट को तैयार; कांग्रेस भी नाराज

विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और एक पर जीत हासिल की। ऐसे में वह जब एक सीट से इस्तीफा देंगे तो टीवीके की संख्या 107 ही रह जाएगी। माना जा रहा है कि राज्यपाल ने विजय से कहा है कि वह पूरे नंबरों के साथ दावा पेश करें। वहीं विजय का कहना है कि हम फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर देंगे।

Thu, 7 May 2026 12:16 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, चेन्नै
share
फिर से लोकभवन पहुंचे ऐक्टर विजय, गवर्नर से कहा- हम फ्लोर टेस्ट को तैयार; कांग्रेस भी नाराज

तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतने के बाद भी सत्ता के जादुई आंकड़े से दूर हो रहे थलापति विजय फिर से राजभवन पहुंचे हैं। उन्हें गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बुलाया है। इस बीच सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि राज्यपाल ने उन्हें सरकार गठन का मौका देने के लिए बुलाया है। यही नहीं टीवीके का कहना है कि हम सरकार गठन के बाद विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए राजी हैं। इसके अलावा सरकार गठन का मौका नहीं मिला तो फिर कानूनी विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है। फिलहाल विजय की पार्टी टीवीके के पास अपने 108 विधायक हैं और 5 विधायकों वाली कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। इस तरह महज 5 सीटें टीवीके के पास कम हैं।

कांग्रेस ने अपने समर्थन के साथ कम्युनल फोर्सेज को साथ न लेने की शर्त रखी है। इसका अर्थ है कि वह गठबंधन में भाजपा को लाने के खिलाफ है। टीवीके को उम्मीद है कि बचा हुआ आंकड़ा उसे सीपीएम, सीपीआई, वीटीके और पीएमके की मदद से मिल सकता है। पीएमके के पास कुल 4 सीटें हैं और बाकी अन्य के पास 2-2 सीटें हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के अलावा अन्य दलों से अब तक समर्थन का भरोसा विजय को नहीं मिल पाया है। वहीं एक हलचल यह भी तेज है कि डीएमके और एआईएडीएमके मिलकर अन्य दलों के साथ सरकार बनाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इसकी किसी ने भी पुष्टि नहीं की है।

विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और एक पर जीत हासिल की। ऐसे में वह जब एक सीट से इस्तीफा देंगे तो टीवीके की संख्या 107 ही रह जाएगी। माना जा रहा है कि राज्यपाल ने विजय से कहा है कि वह पूरे नंबरों के साथ दावा पेश करें। वहीं विजय का कहना है कि हम फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर देंगे। इस बीच कांग्रेस भी राज्यपाल आर्लेकर पर फायर है। कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि गवर्नर के पास कोई विकल्प नहीं है। उन्हें राज्य की सबसे बड़ी पार्टी को सरकार गठन के लिए बुलाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहुमत के गणित में फंसे विजय, त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में क्या करेंगे गवर्नर?

कांग्रेस बोली- सरकार बनाने का मौका ना देने का कोई सवाल नहीं उठता

उन्होंने कहा कि इस बारे में तो कोई सवाल ही नहीं उठता कि सरकार बनाने का हक किसका है। राज्य की सबसे बड़ी पार्टी टीवीके है और उसे ही मौका मिलना चाहिए। सिंघवी ने कहा कि अब तक किसी और दल ने सरकार गठन का दावा तक पेश नहीं किया है। टीवीके के पास सिर्फ 7 से 8 ही सीटें कम हैं। इसके अलावा ऐसे हालात में गवर्नर हमेशा 10 से 12 दिनों का वक्त फ्लोर टेस्ट के लिए देते हैं। फिर समस्या क्या है? जिस तरह से संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया जा रहा है, वह दुखद है। यह काम तो काफी पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक सरकार गठन की प्रक्रिया को लटकाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: थलापित विजय के घर के बाहर फूट-फूटकर रोया फैन, चढ़ाए फूल
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु में फंस गई कांग्रेस, विजय के साथ गई और उधर स्टालिन ने कर दिया खेल?