Suicide Attack on CM Suvendu Adhikari with Al Qaeda Help Hasnain Iqbal Arrested 'अलकायदा की मदद से बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी पर होगा आत्मघाती हमला', हसनैन इकबाल गिरफ्तार, India News in Hindi - Hindustan
More

'अलकायदा की मदद से बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी पर होगा आत्मघाती हमला', हसनैन इकबाल गिरफ्तार

ईमेल भेजने वाले हसनैन इकबाल ने दावा किया कि अल कायदा की मदद से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर आत्मघाती हमला किया जाएगा। महिला की पहचान का इस्तेमाल कर यह ईमेल भेजा गया।

Sun, 17 May 2026 03:05 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
'अलकायदा की मदद से बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी पर होगा आत्मघाती हमला', हसनैन इकबाल गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर आतंकवादी संगठन अल-कायदा की मदद से आत्मघाती बम हमला करने की धमकी देने के आरोप में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके से एक व्यक्ति हसनैन इकबाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) द्वारा की गई संयुक्त जांच के बाद शुक्रवार रात को 27 वर्षीय हसनैन इकबाल को गिरफ्तार कर लिया गया। कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त सीपी-4 सोलोमन नेसाकुमार ने कहा कि 14 मई को 10:15 बजे भवानीपुर थाने को ईमेल के जरिये यह धमकी मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'हमें जानकारी नहीं', बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर बोले शुभेंदु अधिकारी; टॉप-5

ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि अल कायदा की मदद से मुख्यमंत्री पर आत्मघाती हमला किया जाएगा। नेसाकुमार ने पत्रकारों से कहा, "महिला की पहचान का इस्तेमाल कर यह ईमेल भेजा गया। शिकायत मिलने के बाद साइबर विंग और एसटीएफ ने तुरंत जांच शुरू की।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या ममता बनर्जी फंसने वाली हैं? आरजी कर रेप केस को लेकर शुभेंदु का बड़ा बयान

जांच के दौरान जांचकर्ताओं को पता चला कि ईमेल गार्डन रीच के गुलाम अब्बास लेन में रहने वाले हसनैन इकबाल ने भेजा। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने ईमेल भेजने की बात स्वीकार की। नेसाकुमार ने कहा, “प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि जिस महिला के नाम से ईमेल भेजा गया वह आरोपी की परिचित है। हमें लगता है कि महिला को परेशान करने और उसके परिवार को फंसाने के लिए ऐसा किया गया।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई घूस लेते पकड़ा गया तो सीधा जेल भेजो, शुभेंदु अधिकारी का पुलिस को निर्देश

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं को यह भी पता चला है कि आरोपी ने इससे पहले कथित तौर पर चुनाव आयोग सहित कई सरकारी संस्थानों को ईमेल भेजे थे।

वहीं, शुभेंदु सरकार ने शनिवार को पुलिस कल्याण बोर्ड को भंग कर दिया और महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जिलों में तैनात करने का निर्णय भी किया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस कल्याण बोर्ड को भंग करने के संबंध में कहा कि यह संस्था एक राजनीतिक दल के मुखौटे वाली संस्था में बदल गई थी और इसका इस्तेमाल कुछ व्यक्तियों को सेवा का अवैध विस्तार देने के लिए किया जा रहा था। दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमले किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और कानून-व्यवस्था सख्ती से लागू की जाएगी।