Bharat Kumar Tamta Selected for Junior Fellowship Local Theater Artist s Achievement Celebrated सीसीआरटी जूनियर फेलोशिप के लिए भरत का चयन, India News in Hindi - Hindustan
More

सीसीआरटी जूनियर फेलोशिप के लिए भरत का चयन

भरत कुमार टम्टा, एक युवा रंगकर्मी, का चयन जूनियर फेलोशिप के लिए हुआ है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत यह चयन कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता देता है। क्षेत्र में खुशी की लहर है, जहां भरत रंग तरंग थिएटर आर्ट्स के माध्यम से लोककलाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास में जुटे हुए हैं।

Tue, 16 June 2026 04:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share
सीसीआरटी जूनियर फेलोशिप के लिए भरत का चयन

संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। रंगमंच एवं लोक नाट्य के क्षेत्र में सक्रिय युवा रंगकर्मी भरत कुमार टम्टा का चयन जूनियर फेलोशिप के लिए हुआ है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग में भरत का चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। भरत ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर कला, सांस्कृतिक योगदान, उपलब्धियों, प्रस्तावित शोध, सृजनात्मक कार्यों के आधार पर चयन हुआ है। रंग तरंग थिएटर आर्ट्स के माध्यम से रंगमंच, लोककलाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरायकेला छऊ के लिए गौरवपूर्ण क्षण: रंजीत कुमार आचार्य भारत सरकार की 'वरिष्ठ फैलोशिप' के लिए चयनित