Remote Control In Pakistan Hand BJP Hits Back At Rahul Gandhi Over Traitor Remark Against PM Modi माफी मांगें राहुल गांधी; 'PM गद्दार' वाली टिप्पणी पर आगबबूला भाजपा, कहा- उनका रिमोट कंट्रोल पाकिस्तान में, India News in Hindi - Hindustan
More

माफी मांगें राहुल गांधी; 'PM गद्दार' वाली टिप्पणी पर आगबबूला भाजपा, कहा- उनका रिमोट कंट्रोल पाकिस्तान में

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूछा कि जिस व्यक्ति ने आतंकी घटनाओं पर लगाम लगाई, नक्सलवाद को खत्म किया, तिरंगे का सम्मान बढ़ाया, ऐसे व्यक्ति के लिए आप इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करेंगे? उन्होंने कहा कि गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Wed, 20 May 2026 04:40 PMPramod Praveen पीटीआई, नई दिल्ली
share
माफी मांगें राहुल गांधी; 'PM गद्दार' वाली टिप्पणी पर आगबबूला भाजपा, कहा- उनका रिमोट कंट्रोल पाकिस्तान में

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 'गद्दार' कहकर संबोधित किया है। उनके इस तीखे और विवादित बयान के बाद देश की राजनीति में भारी बवाल खड़ा हो गया है। केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की है और आरोप लगाया है कि वह प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने के लिए विदेशी कठपुतली बन गए हैं, जिसका कंट्रोल पाकिस्तान में है। राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अराजकतावादी मानसिकता का प्रतीक बताया है। नितिन नवीन ने कहा कि गांधी की टिप्पणियाँ देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश से माफी मांगें।

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं।" उन्होंने गांधी की टिप्पणियों को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया और कहा कि ये देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान हैं। नवीन ने पूछा, "जिस व्यक्ति ने आतंकी घटनाओं पर लगाम लगाई, नक्सलवाद को खत्म किया, तिरंगे का सम्मान बढ़ाया, ऐसे व्यक्ति के लिए आप इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करेंगे?" उन्होंने मांग की कि गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आर्थिक तूफान सर पर और टॉफी बांटने में मशगूल हैं PM! मेलोडी मोमेंट पर बरसे राहुल

राहुल गांधी का रिमोट कंट्रोल पाकिस्तान में

दूसरी तरफ, भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ 'गद्दार' शब्द का इस्तेमाल करके भारत की जनता का अपमान किया है। भंडारी ने कहा, "राहुल गांधी ने PM मोदी का अपमान करके और उनके लिए 'गद्दार' शब्द का इस्तेमाल करके इस देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान किया है। राहुल गांधी का रिमोट कंट्रोल पाकिस्तान और अन्य राष्ट्र-विरोधी ताकतों के हाथ में है।"

PM OBC हैं, इसलिए हमेशा उनका अनादर हो रहा

भाजपा के दूसरे प्रवक्ता, शहजाद पूनावाला ने भी राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर उन पर हमला बोला है। पूनावाला ने कहा, “कांग्रेस 'मोहब्बत की दुकान' होने की बात तो करती है, लेकिन यही उनकी असली पहचान है। उन्होंने हमेशा PM मोदी का अनादर किया है, और उनकी माँ का भी अपमान किया है। क्योंकि प्रधानमंत्री OBC पृष्ठभूमि से आते हैं, इसलिए उन्होंने हमेशा उनका अनादर किया है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो पर सिलेब्स ने लिए मजे- मेलोडी इतनी चॉकलेट क्यों?

राहुल ने कहा क्या था?

बता दें कि राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखी टिप्पणी की थी और उन्हें गद्दार बताया है। राहुल ने रायबरेली के धुलवारी गांव में वीरा पासी की मूर्ति का अनावरण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “जब आरएसएस कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंभी अमित शाह की बात करेंगे तो उनसे आप उसने खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री गद्दार है, आपका गृह मंत्री गद्दार है, आपका संगठन गद्दार है, आपने हिंदुस्तान को बेचने को काम किया है। आपने संविधान पर हमला करने का काम किया है। आपने अंबेडकर पर हमला किया है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने सिस्टम को बेच दिया, नोटबंदी में रोए, फिर रोने वाले हैंः राहुल गांधी

PM मोदी पर राहुल गांधी का नया हमला

इस बीच, बुधवार को राहुल ने PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के वायरल 'मेलोडी मोमेंट' को लेकर भी तंज कसा और कहा,"हमारे सिर पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफियां बांटने में व्यस्त हैं! किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सभी परेशान हैं – PM हंस रहे हैं और रील्स बना रहे हैं, जबकि BJP वाले उनके साथ तालियां बजा रहे हैं।" राहुल गांधी ने इससे पहले भी नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर उन पर नई आलोचना की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वे खुद तो लगातार विदेश यात्राएं करते रहते हैं, लेकिन नागरिकों से कहते हैं कि वे विदेश यात्रा से बचें। कांग्रेस नेता ने आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई को लेकर भी चेतावनी दी। देश की आर्थिक स्थिति के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "एक आर्थिक उथल-पुथल आने वाली है।"