राहुल गांधी की अच्छी फिटनेस है तो हाथ हमारा भी भारी होता है, लहजे और लिहाज में रहें: रवनीत सिंह बिट्टू
रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर बदसलूकी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ठीक है कि राहुल गांधी की अच्छी फिटनेस है। पर मेरे बराबर राहुल गांधी? मैं हाइट की बात नहीं कर रहा, हाथ हमारा भी भारी ही होता है। लेकिन राजनीति में हमारा यह काम हीं है। हमें जो भी बात करने है, वह लहजे और लिहाज से करनी है।

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राहुल गांधी द्वारा 'गद्दार दोस्त' कहे जाने पर बवाल मच गया है। राहुल गांधी ने संसद परिसर में ही सदन के बाहर यह तंज कसा और इस दौरान कांग्रेस के सांसद हंसते दिखे। इस पर रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों को देश का दुश्मन कहा और वहां से निकल गए। उन्होंने किसी से हाथ भी नहीं मिलाया था। इस मामले में मसला यहीं खत्म नहीं हुआ है बल्कि विवाद और बढ़ रहा है। रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी की शिकायत के लिए स्पीकर का रुख किया है। इसके अलावा राहुल गांधी को नसीहत भी दी है कि वह लहजा और लिहाज ना भूलें, जो राजनीति में सबसे जरूरी है।
उन्होंने कहा, 'स्पीकर साहब तो सदन के कस्टोडियन हैं। वह मालिक हैं, आखिर हम किसके पास जाएंगे। यहां अगर ऐसा होगा तो... ठीक है कि उनकी अच्छी फिटनेस है। पर मेरे बराबर राहुल गांधी? मैं हाइट की बात नहीं कर रहा, हाथ हमारा भी भारी ही होता है। लेकिन राजनीति में हमारा यह काम हीं है। हमें जो भी बात करने है, वह लहजे और लिहाज से करनी है। संसदीय भाषा में बात करनी चाहिए। ये लोग ज बिना ताकत के ही गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। इन्हें जनता देखेगी कि इनके साथ क्या करना है। वैसे भी ये कहीं के नहीं बचे हैं।'
'सड़क के गुंडे जैसा व्यवहार, धक्कामुक्की करना चाहते थे राहुल गांधी'
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मैं जब सदन के अंदर जाने लगा तो फिर से ऐसा ही बर्ताव किया गया। उन लोगों ने सदन के बाहर ऐसा व्यवहार किया, जैसे सड़क के गुंडे हों। गांधी परिवार ने हमेशा सिखों को टारगेट किया है। उनकी पगड़ी का अपमान किया है। राहुल गांधी के अलावा अन्य सांसदों ने कुछ नहीं कहा। हम सभी लोग अकसर मिलते हैं। राहुल गांधी नेता विपक्ष है, लेकिन मैं नहीं जानता कि उन्हें क्या हुआ है। आखिर उन्हें इतना गुस्सा क्यों है। उन्होंने कहा कि आप हमारे पास वापस आएंगे और मेरी तरफ हाथ बढ़ाया, लेकिन मैं उनसे कभी हाथ नहीं मिलाऊंगा।
हाथ मिलाता है मेरी जुत्ती? रवनीत बोले- अब कभी हैंडशेक नहीं
उन्होंने कांग्रेस सवाल किया, 'मैं जब तक आपके साथ था, तब तक अच्छा था। यदि आज मैं भाजपा में हूं तो आप मुझे नापसंद करने लगे। लेकिन आप ऐसी बात मुझसे कैसे कह सकते हैं। मैंने जवाब दिया तो ऐसा लगा कि वह मुझसे धक्कामुक्की कर देंगे। वीडियों में आप देख सकते हैं। वह वेणुगोपाल थे, जिन्होंने उनको रोका। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उनको रोका। मेरे सिर पर गुरु की पगड़ी है। मैं पंजाब से हूं। आपके आगे कैसे झुक सकता हूं? हाथ मिलाता है मेरी जुत्ती। वह मेरे पीछे आना चाहते थे, लेकिन दूसरे सांसदों ने रोका। इसे आप वीडियो में भी देख सकते हैं।' बिट्टू इतने पर ही नहीं रुके और कांग्रेस के गांधी परिवार को ही गद्दार बताया। उन्होंने कहा कि आपने सिखों का कत्ल कराया। उनके गुंडों ने देश में हजारों सिखों का कत्ल किया। हमारे पवित्र गुरुद्वारे का अपमान किया।




साइन इन