rajya sabha 24 seats election dates 10 states mallikarjun kharge ravneet singh bittu राज्यसभा की 24 सीटों के लिए हो गया चुनाव का ऐलान, केंद्रीय मंत्री समेत कई दिग्गज हो रहे रिटायर, India News in Hindi - Hindustan
More

राज्यसभा की 24 सीटों के लिए हो गया चुनाव का ऐलान, केंद्रीय मंत्री समेत कई दिग्गज हो रहे रिटायर

राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि 10 राज्यों की कुल 24 सीटों के लिए 18 जून को मतदान करवाया जाएगा। 8 जून तक नामांकन भरा जा सकेगा और 9 जून को नामांकन की जांच होगी। 

Fri, 22 May 2026 10:47 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
राज्यसभा की 24 सीटों के लिए हो गया चुनाव का ऐलान, केंद्रीय मंत्री समेत कई दिग्गज हो रहे रिटायर

राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि 10 राज्यों की कुल 24 सीटों के लिए 18 जून को मतदान करवाया जाएगा। 8 जून तक नामांकन भरा जा सकेगा और 9 जून को नामांकन की जांच होगी। 11 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 18 जून को सुबह 9बजे से 4 बजे तक वोटिंग करवाई जाएगी और शाम को मतगणना की जाएगी। 20 जून तक सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव उन 10 राज्यों में होंगे जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीट, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीट, झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की एक-एक सीट पर होंगे।

बीजेपी के 11 सांसद हो रहे रिटायर

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन और रवनीत सिंह बिट्टू समेत 11 बीजेपी सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके अलावा कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी कार्यकाल समाप्त होने को है। ऐसे में कर्नाटक, गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार सीटें खाली हो रही हैं। झारखँड, तमिलनाडुऔर महाराष्ट्र की एक-एक सीटों पर उपचुनाव हो सकताहै। 11 सांसदों में से 11 बीजेपी के और चार कांग्रेस के सांसद रिटायर हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जस्टिस शर्मा के 'अपमान' का तीसरा बड़ा केस, नई बेंच ने केजरीवाल पर क्या कहा

रवनीत सिंह बिट्टू केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण और रेलवे राज्य मंत्री हैं। 21 जून को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। माना जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिट्टू को फिर से राज्यसभा भेजा जा सकता है। फिलहाल वह राजस्थान से सांसद हैं। वहीं जॉर्च कूरियन की वापसी पक्की नहीं बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोजशाला पर SC पहुंच गया मुस्लिम पक्ष, हाई कोर्ट ने बताया था मां सरस्वती का मंदिर

मल्लिकार्जुन खरगे और दिग्विजय सिंह

कर्नाटक से कांग्रेस को तीन सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा के लिए चुना जाना तय है। वहीं मध्य प्रदेश की सीट जीतने के लिए कांग्रेस के मेहनत करनी होगी। कांग्रेस के पास यहां 6 सरप्लस वोट हैं। वहीं दिग्विजय सिंह पहले ही कह चुके हैं कि वह राज्यसभा नहीं जानाचाहते। मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के खाते में दो-दो सीटें जा सकती हैं। निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा की एक-एक सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की। महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की यह सीट खाली हुई है। सुनेत्रा पवार अब राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं।