DA को लेकर कल हो सकता है ऐलान, बिहार, तमिलनाडु के बाद इस राज्य पर निगाह
DA hike announcement: बंगाल के कर्मचारियों को कल यानी 18 मई को बढ़े हुए डीए का तोहफा मिल सकता है। राज्य सरकार की कैबिनेट मीटिंग कल है।

DA hike announcement: कई राज्यों ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कर दिया है। उड़ीसा, तमिलनाडु और बिहार सरकार ने महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। बता दें, केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ा दिया था। इसके बाद राज्यों सरकारों की तरफ से भी बढ़ोतरी का ऐलान किया जा रहा है।
उड़ीसा सरकार ने भी डीए में 2% का इजाफा किया
15 मई को उड़ीसा सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों को डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। बता दें, यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। यानी कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा।
इस ऐलान से 8.5 लाख राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा।
तमिलनाडु ने भी डीए को बढ़ाया (Tamilnadu DA hike announcement)
राज्य की नई सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार की तरफ से कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।
बिहार सरकार ने भी डीए को बढ़ाया (Bihar DA hike announcement)
राज्य में अभी कर्मचारियों को 6वें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिलती है। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 5 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस राज्य के कर्मचारियों का डीए 257 प्रतिशत से बढ़कर 262 प्रतिशत हो गया है। यह डीए भी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी रहेगा।
5वें वेतन आयोग के अंतर्गत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के डीए में 9% की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद इन कर्मचारियों का डीए 474 प्रतिशत से बढ़कर 483 प्रतिशत हो गया है। 7वें वेतन आयोग के जरिए सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जिसके बाद इन कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो चुका है।
18 मई को होगा डीए बंगाल में डीए का ऐलान? (Bengal DA hike announcement)
राज्य की सरकार की कैबिनेट मीटिंग 18 मई को प्रस्तावित है। इसी मीटिंग में शुवेंदु अधिकारी की सरकार की तरफ से डीए का ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा निगाह इस बात पर भी होगी कि क्या राज्य कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग को लेकर कोई तोहफा मिलताा है या नहीं? बीजेपी ने चुनाव के दौरान राज्य कर्मचारियों को 7वां वेतन आयोग देने का ऐलान किया था।




साइन इन