railway uts app closed rail one app launched unreserved train ticket booking discount know all features रेलवे ने बंद किया UTS ऐप, अब 'Rail One' से बुक होंगी जनरल व प्लैटफॉर्म टिकट; जानें नए फीचर्स, India News in Hindi - Hindustan
More

रेलवे ने बंद किया UTS ऐप, अब 'Rail One' से बुक होंगी जनरल व प्लैटफॉर्म टिकट; जानें नए फीचर्स

अनारक्षित रेल टिकट बुकिंग के लिए चलने वाले यूटीएस ऐप को अब रेलवे ने बंद कर दिया है। अब यह टिकट उनके नए ऐप रेल वन से ली जा सकती है। इस ऐप पर अनारक्षित टिकट के साथ ही आरक्षित टिकट और प्लैटफॉर्म टिकट लेने की भी सुविधा है।

Fri, 13 March 2026 06:28 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रेलवे ने बंद किया UTS ऐप, अब 'Rail One' से बुक होंगी जनरल व प्लैटफॉर्म टिकट; जानें नए फीचर्स

अनारक्षित रेल टिकट बुकिंग के लिए चलने वाले यूटीएस ऐप को अब रेलवे ने बंद कर दिया है। अब यह टिकट उनके नए ऐप रेल वन से ली जा सकती है। इस ऐप पर अनारक्षित टिकट के साथ ही आरक्षित टिकट और प्लैटफॉर्म टिकट लेने की भी सुविधा है।

इतना ही नहीं, रेलगाड़ियों से संबंधित जानकारी और खाने के लिए ऑर्डर देने की सुविधा भी इस ऐप के माध्यम से दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, रेलगाड़ियों के अनारक्षित टिकट और प्लैटफॉर्म टिकट के लिए रेलवे द्वारा यूटीएस ऐप चलाया जा रहा था। इसके माध्यम से प्रतिदिन लाखों टिकट देशभर में बुक की जाती थी। इसमें आरक्षित टिकट बुक करने की सुविधा नहीं थी। इस कारण अब भारतीय रेलवे ने इस माह से इसे बंद कर दिया है और उसकी जगह कई अन्य सुविधाओं के साथ रेल वन ऐप शुरू किया है। इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद यात्री कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ अपने मोबाइल से ही ले सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस की किल्लत के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, ट्रेनों में नहीं मिलेगा पका हुआ भोजन?

यात्रियों को छूट दी जा रही

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रेल वन ऐप पर टिकट बुक करने से लेकर किसी भी ट्रेन की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इसके अलावा ट्रेन में वह बाहर से खाना भी ऑर्डर कर सकेंगे। रेलवे से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर वह शिकायत भी कर सकेंगे। इस ऐप को बढ़ावा देने के लिए अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3 फीसदी की छूट भी यात्रियों को दी जा रही है।

ऐप का ऐसे करें इस्तेमाल

● गूगल प्ले स्टोर या ऐपल स्टोर से रेल वन ऐप डाउनलोड करें

● इस पर अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के जरिये लॉगइन करें

● ऐप में मौजूद आरक्षित, अनारक्षित और प्लैटफॉर्म टिकट यहां से बुक करें

● ट्रेन, पीएनआर, कोच की जानकारी, ट्रेन की लोकेशन की जानकारी लें

● रेल मदद पर शिकायत करने और खाना ऑर्डर करने की सुविधा भी इसमें मौजूद है

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टिकट पर 10 रुपये ज्यादा लिए, उपभोक्ता फोरम ने रेलवे पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

ये सुविधाएं मिलेंगी

● आरक्षित और अनारक्षित और प्लैटफॉर्म टिकट बुक कर सकेंगे

● पीएनआर स्टेटस के बारे में पता चलेगा

● टिकट कन्फर्म हुआ या वेटिंग की जानकारी मिलेगी

● ट्रेन की वर्तमान स्थिति का पता चलेगा

● ट्रेन में खाना ऑर्डर कर सकेंगे

● सीट पर ही ई-कैटरिंग से खाना मंगवा सकते हैं

● सफाई, सुरक्षा या अन्य समस्या की शिकायत सीधे ऐप से कर सकते हैं

● कैंसिल टिकट का रिफंड और सभी बुकिंग की जानकारी देख सकते हैं

● कुली और टैक्सी बुकिंग की भी सुविधा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा नगर से चलेगी स्लीपर वंदे भारत, किस बात का हो रहा इंतजार; रेलवे ने बताया
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।