Rahul Gandhi says government has stopped talking about present and selling dreams of 2047 मोदी सरकार के 11 साल में न जवाबदेही और न बदलाव, सिर्फ प्रचार; राहुल गांधी ने साधा निशाना, India News in Hindi - Hindustan
More

मोदी सरकार के 11 साल में न जवाबदेही और न बदलाव, सिर्फ प्रचार; राहुल गांधी ने साधा निशाना

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसी दुर्घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। यह घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जब ट्रेन कसारा की ओर जा रही थी।

Mon, 9 June 2025 05:24 PMNiteesh Kumar भाषा
share
मोदी सरकार के 11 साल में न जवाबदेही और न बदलाव, सिर्फ प्रचार; राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल में कोई जवाबदेही नहीं, बल्कि सिर्फ प्रचार हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र वर्तमान के बारे में बात करना छोड़ अब 2047 के सपने बेच रहा है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से गिरकर 4 यात्रियों की मौत और 6 के घायल होने की घटना के बाद राहुल गांधी ने सरकार पर यह हमला किया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने एक्स पर कहा, ‘जब मोदी सरकार 11 साल की सेवा का जश्न मना रही है, तब देश की हकीकत मुंबई से आ रही दर्दनाक खबर में दिखती है- ट्रेन से गिरकर कई लोगों की मौत।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल तट के पास कंटेनर जहाज में लगी आग, नौसेना ने शुरू किया बचाव अभियान
ये भी पढ़ें:25 साल के प्रेमी ने की 33 वर्षीय प्रेमिका की हत्या; 17 बार चाकू से गोदा

राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय रेल करोड़ों की जिंदगी की रीढ़ है, लेकिन आज यह असुरक्षा, भीड़ और अव्यवस्था की प्रतीक बन चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘मोदी सरकार के 11 साल में न जवाबदेही, न बदलाव, सिर्फ प्रचार हुआ है। सरकार 2025 पर बात करना छोड़, अब 2047 के सपने बेच रही है।’ उन्होंने कहा कि देश आज क्या झेल रहा है, ये कौन देखेगा? मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

ठाणे में कैसे हुआ रेल हादसा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह रेल दुर्घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशन के बीच उस समय घटी जब ट्रेन कसारा की ओर जा रही थी। रेलवे अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि किए बिना बताया कि घटना संभवतः भीड़भाड़ वाली 2 ट्रेन के पायदान से लटके यात्रियों और उनके बैग के एक-दूसरे से टकराने के कारण हुई, क्योंकि ट्रेनें विपरीत दिशाओं से गुजर रही थीं। इस बीच, रेल मंत्रालय ने मुंबई उपनगरीय क्षेत्र के लिए सभी मौजूदा और नई लोकल ट्रेनों के डिब्बों में स्वचालित दरवाजे की सुविधा देने का फैसला किया है। यह जानकारी सोमवार को एक सीनियर अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान में उपयोग में आ रहे सभी डिब्बों को फिर से डिजाइन किया जाएगा और मुंबई उपनगरीय क्षेत्र के लिए इनमें स्वचालित दरवाजों की सुविधा प्रदान की जाएगी।’