Rahul Gandhi Jadugar Story Attacks PM Modi Says Main Artist Hoon Chitra Banata Hun Maza Lijiye Mahila Arakshan Bill मैं आर्टिस्ट हूं, चित्र बनाता हूं, मजा लीजिए; जादूगर की कहानी से राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, India News in Hindi - Hindustan
More

मैं आर्टिस्ट हूं, चित्र बनाता हूं, मजा लीजिए; जादूगर की कहानी से राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

राहुल गांधी ने लोकसभा में जादूगर की कहानी सुनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। इस दौरान, जब स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि राहुल जी आप आप जादू वगैरह पर छोड़कर बिल पर बोलिए, तो राहुल ने जवाब दिया कि मैं आर्टिस्ट हूं, चित्र बनाता हूं, मजा लीजिए सर, आखिरी में पूरी तरह से फिट हो जाएगा।

Fri, 17 April 2026 03:56 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मैं आर्टिस्ट हूं, चित्र बनाता हूं, मजा लीजिए; जादूगर की कहानी से राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए राहुल गांधी ने शुक्रवार को सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान, उन्होंने अपने बचपन की कई कहानियां सुनाईं और इसके जरिए भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने पहले अपनी दादी इंदिरा गांधी और खुद से जुड़ा बचपन का एक किस्सा सुनाया और फिर कुछ देर बाद जादूगर की कहानी सुनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें कई बार टोका और खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खड़े होकर नेता विपक्ष पर पलटवार किया।

जादूगर वाली कहानी सुनाते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''एक मशहूर जादूगर था, जो मैजिक शो करता था। 300-400 बच्चे वहां गए, जिसमें मैं और मेरी बहन भी थे।'' इस दौरान ओम बिरला ने कहा कि राहुल जी आप आप जादू वगैरह पर छोड़कर बिल पर बोलिए, तो राहुल ने जवाब दिया कि मैं आर्टिस्ट हूं, चित्र बनाता हूं, मजा लीजिए सर, आखिरी में पूरी तरह से फिट हो जाएगा। राहुल गांधी ने जादूगर वाली कहानी सुनाते हुए आगे कहा ''जादूगर ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी और उसके आगे टोपी, बॉल रखी हुई थी। उसने पहले टोपी उठाई और उसमें खरगोश निकाला, बच्चों को यह देखकर बहुत मजा आया। फिर उसने बॉल हवा में उठाई और बीच में एक बॉल गायब कर दी, जिससे बच्चे हैरान हो गए। फिर मेज पर खड़ा हुआ और उसपर असिस्टेंट ने जादूगर पर चेन बांधकर ताले लगा दिए और फिर ऊपर से कैप लगा दी।''

उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद जादूगर को तीन मिनट का टाइम दिया गया, जिसमें उसने खोलने की कोशिश की। तीन मिनट बाद वह ताले और चेन को नहीं खोल सका तो अपने असिस्टेंट बुलाए और कैप उतारी, लेकिन उसके ताले खुले नहीं थे, वह फंसा हुआ था। सब बच्चे यह देखकर हंसते रहे। वह जो कुछ भी कर रहा था, बच्चे हंस रहे थे। बिचारा कोई भी ट्रिक कर रहा था, बच्चे हंस ही रहे थे। मतलब जादू का जो पूरा ढांचा था वह फटाक से खत्म हो गया। उस समय तो हम सभी बहुत हंसे, लेकिन बाद में पता चला कि क्या हुआ था। उस जादूगर को बीमारी थी और बहुत टेंशन में था, वह दबाव में आ गया और एक मैजिक ट्रिक गलत कर दी, जिससे वह निकल नहीं पाया और वहीं खत्म हो गया। इसके बाद वह शायद कभी जादू कर ही नहीं पाया।

बालाकोट और ऑपरेशन सिंदूर को जादूगर से जोड़ा

राहुल गांधी ने कहा कि दादी इंदिरा गांधी ने मुझे एक और बात समझाई थी कि मैं चाहती हूं कि तुम अंधेरे में देखो, क्योंकि असली ताकत अंधेरे में ही छिपी होती है। सबसे पहले सच बोलो और फिर उसपर टिके रहो। जो असली ताकत होती है वह छिपकर काम करती है, अपने आपको दिखाती कभी नहीं है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैंने यह कहानी आपको क्यों बताई, क्योंकि सभी जानते हैं कि जादूगर (पीएम की तरफ इशारा करते हुए) और बिजनेसमैन के बीच पार्टनरशिप है। राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को पता है कि यह बिल पास नहीं हो सकता है। यह उनका पैनिक रिएक्शन है, क्योंकि पीएम मोदी किसी भी तरह दो मैसेज भेजना चाहते थे। वह भारत का इलेक्टोरल मैप बदलना चाहते हैं और दूसरा वह प्रो-विमेन हैं। हम सभी को पता है कि वह ऐसा क्यों कर रहे। बालाकोट, ऑपरेशन सिंदूर से जादूगर को जोड़ते ही संसद में हंगामा होने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी तो हवा निकल गई, महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा?
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी को टपोरी कहने पर कंगना रनौत की सफाई, कहा- मैं उनके सिर पर...

राहुल पर राजनाथ सिंह का पलटवार, बोले- माफी मांगिए

इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वे 140 करोड़ जनता के चुने हुए देश के प्रधानमंत्री को अनाप-शनाप बात करके क्या साबित करना चाहते हैं। ऐसा नहीं चलता है। नेता विपक्ष कैसी भाषा इस्तेमाल करते हैं, यह आपको शोभा नहीं देती है। इसके बाद राजनाथ सिंह ने भी खड़े होकर राहुल पर पटलवार करते हुए कहा कि जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल राहुल गांधी प्रधानमंत्री के लिए कर रहे हैं, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह उतना ही कम है। देश की जनता ने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। जादूगर की बात करके वह किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। वहीं, राहुल गांधी के यह कहानी सुनाते ही स्पीकर ओम बिरला ने भी टोका और कहा कि क्या आप सदन में इसी तरह की चर्चा करना चाहते हैं?