Priyanka Gandhi said Sarma only knows the politics of polarization गौरव गोगोई के बच्चों को तो बख्श दो, प्रियंका गांधी बोलीं- केवल ध्रुवीकरण की राजनीति जानते हैं सरमा, India News in Hindi - Hindustan
More

गौरव गोगोई के बच्चों को तो बख्श दो, प्रियंका गांधी बोलीं- केवल ध्रुवीकरण की राजनीति जानते हैं सरमा

गौरव गोगोई पर हिमंता बिस्वा सरमा के आरपों को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें कम से कम बच्चों और किसी के परिवार को नहीं घसीटना चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरमा केवल ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं।

Fri, 20 Feb 2026 01:05 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
गौरव गोगोई के बच्चों को तो बख्श दो, प्रियंका गांधी बोलीं- केवल ध्रुवीकरण की राजनीति जानते हैं सरमा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई पर पाकिस्तान के साथ कथित संबंधों को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा आरोप लगाए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि उनके परिवार और बच्चों को इसमें घसीटना 'गलत राजनीति' है। गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनपुर स्थित 'जुबीन खेत्र' में दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रियंका ने कहा कि जुबीन 'राजनीति से ऊपर' थे और उन्होंने जीवन भर प्रेम का संदेश फैलाया।

'जुबीन खेत्र' वह स्थान है जहां पर जुबीन का अंतिम संस्कार किया गया था। असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर कथित पाकिस्तानी संबंधों को लेकर शर्मा के बार-बार किए जा रहे हमलों के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा, "राजनीति में दो तरह के नेता होते हैं - एक जो सकारात्मक राजनीति करते हैं और दूसरे जो ध्रुवीकरण करते हैं। गौरव गोगोई प्रेम की राजनीति कर रहे हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यह तो खतरनाक ट्रेंड है, CM हिमंता से जुड़े केस में क्यों बिदक पड़े CJI सूर्यकांत

उन्होंने जोर देकर कहा कि गोगोई "एक सकारात्मक व्यक्ति हैं और राजनीति में सकारात्मकता लाना चाहते हैं।" कांग्रेस नेता ने कहा, 'इसीलिए उन पर ऐसे हमले हो रहे हैं। असम के लोग यह समझते हैं। लेकिन गौरव और उनके परिवार पर हमले गलत राजनीति है। किसी को भी (राजनीतिक नेता के) परिवार और बच्चों पर हमला नहीं करना चाहिए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असम चुनाव से पहले 'पाकिस्तान फाइल्स', नीच हरकत बोल CM हिमंता पर उखड़े गौरव गोगोई

वायनाड की सांसद ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री को ऐसी राजनीति करने के बजाय राज्य के उन युवाओं और महिलाओं के बारे में बात करनी चाहिए जो नौकरी की तलाश में हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'आप देख रहे हैं कि कितना भ्रष्टाचार हो रहा है। यह राज्य की जनता के साथ सरासर विश्वासघात है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असम में आसान नहीं होगी कांग्रेस की राह, BJP ने सेट किया 18% का टारगेट

सुबह 'जुबीन खेत्र' जाने के बारे में प्रियंका ने कहा कि वह गायक को श्रद्धांजलि देने के लिए वहां गई थीं, न कि इस पर कोई राजनीति करने के लिए। उन्होंने आगे कहा, 'जुबीन गर्ग राजनीति से ऊपर थे। उनका अंत्येष्टि स्थल एक पवित्र स्थान होना चाहिए और इसका इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं किया जाना चाहिए।'

एक दिन पहले ही प्रियंका गांधी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। सभा को संबोधित करते हुए एपीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि प्रियंका गांधी असम की जनता की भावनाओं को समझ चुकी हैं और उन्होंने स्क्रीनिंग कमेटी का नेतृत्व करने की विशेष जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कितनी गंभीर है और पार्टी निर्णायक राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार है।