president rule should not be imposed in tamilnadu why cvk supports vijay tahapathy tv told big reason 'राष्ट्रपति शासन नहीं लगना चाहिए', VCK ने विजय थालापति की TVK को क्यों दिया समर्थन; सामने आई सबसे बड़ी वजह, India News in Hindi - Hindustan
More

'राष्ट्रपति शासन नहीं लगना चाहिए', VCK ने विजय थालापति की TVK को क्यों दिया समर्थन; सामने आई सबसे बड़ी वजह

विजय थालापति की टीवीके तमिलनाडु में सरकार बनाने जा रही है। वीसीके के समर्थन का इंतजार था, उसने समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि आखिर वीसीके ने टीवीके का समर्थन क्यों दिया।

Sun, 10 May 2026 09:18 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान
share
'राष्ट्रपति शासन नहीं लगना चाहिए', VCK ने विजय थालापति की TVK को क्यों दिया समर्थन; सामने आई सबसे बड़ी वजह

4 मई को तमिलनाडु में आए चुनावी नतीजों के बाद एक बड़ा राजनीतिक उठापटक का खेल शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस के साथ लेफ्ट और दूसरी पार्टियों ने टीवीके को समर्थन दे दिया, लेकिन वीसीके ने चुप्पी साधे रखी। आखिर में शनिवार को वीसीके ने भी विजय थालापति की टीवीके को समर्थन दे दिया। वीसीके से समर्थन मिलने के बाद विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा एक बार फिर से पेश किया और राज्यपाल ने उसे स्वीकार कर लिया। अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि 4 मई से लेकर 8 मई तक वीसीके ने चुप्पी क्यों साधे रखी। अब वीसीके का टीवीके को समर्थन देने की सबसे बड़ी वजह सामने आ गई है।

'राष्ट्रपति शासन नहीं लगना चाहिए'

वीसीके ने विजय थालापति की टीवीके को समर्थन देने की वजह बता दी है। टीवीके ने कहा कि वो तमिलनाडु में कोई संवैधानिक संकट नहीं चाहते थे और वो र्जाय में राष्ट्रपित शासन भी नहीं चाहते थे, इसलिए टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया। वीसीके ने बताया कि टीवीके को समर्थन देने से पहले इसकी जानकारी डीएमके चीफ एमके स्टालिन को दी गई थी। स्टालिन ने भी उनके इस फैसले का समर्थन किया और सरकार बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

वीसीके ने विजय थालापति की टीवीके को समर्थन का ऐलान करते हुए बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि ताकि वीसीके, टीवीके को सरकार बनाने में कोई रुकावट ना आए। वीसीके ने कहा कि यह फैसला तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लागू ना हो इसलिए भी टीवीके को समर्थन देने का का फैसला किया। वीसीके ने कहा कि वो टीवीके को अपना समर्थन सिर्फ सरकार बनाने के लिए दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय थालापति की TVK को कैसे मिला बहुमत का आंकड़ा, विरोधी स्टालिन ने भी की मदद

टीवीके को समर्थन से पहले स्टालिन से की बात

वीसीके ने बताया कि टीवीके को समर्थन राज्य को संवैधानिक संकट से बचाने के लिए दिया गया है। इस दौरान वीसीके ने बताया कि टीवीके के समर्थन देने से पहले अपने सहयोगी डीएमके चीफ एमके स्टालिन से भी उन्होंने बात की थी। वीसीके ने कहा कि टीवीके को समर्थने देने से पहेल उन्होंने डीएमके चीफ से इसलिए बात की क्योंकि वो टीवीके के प्रतिद्वंदी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गवर्नर ने फ्लाइट छोड़ी,विजय ने कैसे जुटाया बहुमत? तमिलनाडु में नई सरकार की कहानी

वीसीके ने कहा कि डीएमके और उनके सहयोगी दलों के साथ मिलकर बात करने के बाद उन्होंने टीवीके को समर्थन फैसला किया है। वीसीके के समर्थने के बाद टीवीके चीफ विजय थालापति ने वहां जाने का वादा किया और कहा कि शपथ लेने से पहले वो वीसीके ऑफिस पहुंचेंगे। इस पर वीसीके ने कहा कि वो पहले शपथ ले लें और उसके बाद मिलने के लिए आएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांटों का ताज पहनने जा रहे विजय? सरकार बनते ही इन चुनौतियों का करना होगा सामना