POLiq This exit poll predicts BJP will win just 50 seats in Bengal what about bhabanipur seat suvendu adhikari ममता बनर्जी से हारेंगे शुभेंदु अधिकारी! इस EXIT POLL में BJP को बंगाल में बस 50 सीटें, India News in Hindi - Hindustan
More

ममता बनर्जी से हारेंगे शुभेंदु अधिकारी! इस EXIT POLL में BJP को बंगाल में बस 50 सीटें

मिनी इंडिया कही जाने वाली भवानीपुर सीट को ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है। इसमें कोलकाता नगर निगम के 8 वार्ड आते हैं। एक ओर जहां इस सीट पर टीएमसी के लिए साख की लड़ाई होगी। वहीं, भाजपा यहां नंदीग्राम की जीत दोहराकर टीएमसी का किला भेदने की कोशिश करेगी।

Fri, 1 May 2026 10:46 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
ममता बनर्जी से हारेंगे शुभेंदु अधिकारी! इस EXIT POLL में BJP को बंगाल में बस 50 सीटें

पश्चिम बंगाल को लेकर बुधवार को जारी हुए अधिकांश EXIT POLLS के अनुमान हैं कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सकती है। हालांकि, एक एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि भाजपा 50 सीटों के आसपास रह सकती है। वहीं, एजेंसी का अनुमान है कि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी भबानीपुर सीट से चुनाव हार सकते हैं। बहरहाल, अंतिम नतीजे 4 मई को ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से घोषित किए जाएंगे। राज्य में कुल 294 सीटें हैं और बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है।

टीएमसी को 200 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान

POLIQ के एग्जिट पोल के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस को 200 से 220 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, भारतीय जनता पार्टी के खाते में 50 से 82 सीटें आने का अनुमान है। राज्य में लेफ्ट दल 0 से 3 सीटें और कांग्रेस 1 से 2 सीट जीत सकती है। अन्य को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस गाड़ी को मत जाने दो, ममता बनर्जी कुछ लाईं हैं; EXIT POLLS के बाद भयंकर हंगामा

वोट शेयर में भी आगे टीएमसी

एजेंसी का कहना है कि टीएमसी का वोट शेयर 47 से 49 प्रतिशत रह सकता है। वहीं भाजपा का वोट शेयर 37 से 39 फीसदी रहने का अनुमान है। लेफ्ट का 6 से 8 फीसदी, कांग्रेस का 3 से 5 फीसदी वोट शेयर रह सकता है। अन्य के मामले में यह आंकड़ा 2 से 4 प्रतिशत पर जा सकता है।

बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों पर क्या अनुमान

भबानीपुर और नंदीग्राम पश्चिम बंगाल में दो बड़ी हाई प्रोफाइल सीटें मानी जा रहीं हैं। एक ओर जहां भबानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है। वहीं, नंदीग्राम में अधिकारी का मुकाबला टीएमसी प्रत्याशी पबित्र कर से है। खास बात है कि नंदीग्राम में ही 2021 में अधिकारी ने सीएम बनर्जी को करीबी अंतर से मात दी थी।

POLIQ के एग्जिट पोल का कहना है कि नंदीग्राम में अधिकारी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। यहां कांग्रेस ने दीपशिखा भौमिक, लेफ्ट ने अभिजीत बंदोपाध्याय को मैदान में उतारा है। वहीं, भबानीपुर में सीएम बनर्जी की जीत का अनुमान लगाया जा रहा है। यहां कांग्रेस के टिकट पर प्रदीप प्रसाद और लेफ्ट की तरफ से श्रीजीब बिस्वास मैदान में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:37 सीटें बताएंगीं कौन बनेगा बंगाल का बॉस? 51 सालों से कभी गलत साबित नहीं हुईं!

अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा की जीत के संकेत

एजेंसीटीएमसी+भाजपालेफ्ट+कांग्रेसअन्य
मेट्राइज125-140146-161006-10
पी-मार्क118-138150-175002-6
पीपुल्स पल्स177-18795-1100-11-31-2
पोल डायरी99-127142-1712-33-50-1
जेवीसी131-152138-159 0-20
जनमत पोल्स195-20580-900-11-33-5
टुडेज चाणक्य100192
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एग्जिट पोल्स से उत्साहित BJP अलर्ट मोड पर, बंगाल में महाबैठक; कौन-कौन जुटेंगे

भबानीपुर है टीएमसी का गढ़

मिनी इंडिया कही जाने वाली भवानीपुर सीट को ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है। इसमें कोलकाता नगर निगम के 8 वार्ड आते हैं। एक ओर जहां इस सीट पर टीएमसी के लिए साख की लड़ाई होगी। वहीं, भाजपा यहां नंदीग्राम की जीत दोहराकर टीएमसी का किला भेदने की कोशिश करेगी। चुनाव से काफी समय पहले ही यहां भाजपा ने यहां वॉर रूम स्थापित कर दिया था।