PM Narendra Modi enjoyed local popular street food Jhalmuri amid West Bengal Rally 'भाई झालमुड़ी खिलाओ, कितने की है', बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच दुकान पर रुके PM मोदी; देखें VIDEO, India News in Hindi - Hindustan
More

'भाई झालमुड़ी खिलाओ, कितने की है', बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच दुकान पर रुके PM मोदी; देखें VIDEO

वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी दुकान पर पहुंचते हैं और कहते हैं कि भाई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ। कितने का है? अच्छे वाला कितने का है? इस पर दुकानदार कहता है कि 10, 20 रुपये में है। पीएम कहते हैं कि जो भी है उसे बना दो।

Sun, 19 April 2026 07:20 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'भाई झालमुड़ी खिलाओ, कितने की है', बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच दुकान पर रुके PM मोदी; देखें VIDEO

पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय लोकप्रिय स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का आनंद लिया। पुरुलिया, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर और बिष्णुपुर में लगातार चार रैलियों के बाद वह झाड़ग्राम में एक छोटी सी दुकान के पास रुके, जहां उन्होंने झालमुड़ी खाई और आसपास मौजूद लोगों को भी यह नाश्ता बांटा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले I-PAC ने छोड़ा मैदान? TMC ने खोल दिए सारे राज

इस दौरान पीएम मोदी का यह सहज अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। दुकान पर मौजूद नमकीन और मुरमुरे से भरे कंटेनरों के बीच जैसे ही उनके रुकने की खबर फैली, वहां भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास मौजूद लोग उत्साह के साथ इस पल को देखते नजर आए और कई लोग अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो बनाते दिखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने गैरकानूनी काम किया, शिकायत करूंगी; राष्ट्र के नाम संबोधन पर ममता

प्रधानमंत्री ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी ने इस पल की झलक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा की। उन्होंने लिखा, 'पश्चिम बंगाल में व्यस्त रविवार के बीच चार रैलियों के दौरान झाड़ग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया।' इस दौरान वह अपने पारंपरिक परिधान (सफेद कुर्ता, नीली जैकेट और बीजेपी के प्रतीक कमल वाले लाल गमछे) में नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले बंगाल में ED का ताबड़तोड़ ऐक्शन, कोलकाता के DCP के ठिकानों पर छापा

वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी दुकान पर पहुंचते हैं और कहते हैं कि भाई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ। कितने का है? अच्छे वाला कितने का है? इस पर दुकानदार जवाब देता है कि 10, 20 रुपये में है। पीएम मोदी कहते हैं कि जो भी है उसे बना दो। प्रधानमंत्री उसे 10 रुपये देते हैं मगर दुकानदार लेने से मना करता है और अंत में उनके कहने पर नोट रख लेता है। इसके बाद वह आसपास मौजूद लोगों को भी झालमुड़ी खिलाते हैं।