PM Modi on US Israel and Iran said War cannot be a solution to any issue ईरान में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान, बोले- केवल सैन्य संघर्ष से…, India News in Hindi - Hindustan
More

ईरान में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान, बोले- केवल सैन्य संघर्ष से…

इजरायल अमेरिका और ईरान के  बीच जारी जंग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने कहा कि केवल सैन्य संघर्ष से किसी भी मुद्दे का हल नहीं किया जा सकता है, भारत शुरूआत से इस बात को मानता आया है।

Thu, 5 March 2026 02:34 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान, बोले- केवल सैन्य संघर्ष से…

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले को 100 घंटों से ज्यादा का समय बीत चुका है। वैश्विक राजनीति में इस समय में काफी कुछ बदला है। अब इस जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भी बड़ा बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत कानून के शासन, बातचीत और कूटनीति में विश्वास करता है। किसी भी समस्या का समाधान केवल मिलिट्री कॉन्फिलिक्ट के जरिए नहीं हो सकता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी का बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो चुकी है। इसके बाद ईरानी पलटवार से पश्चिम एशिया में लगातार धमाके हो रहे हैं।

नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में फिनलैंड से राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ मिलकर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "भारत और फिनलैंड कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। केवल सैन्य संघर्ष किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर सकता, चाहे वह यूक्रेन का मुद्दा हो या पश्चिम एशिया का। हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि वैश्विक संस्थाओं में तत्काल सुधार की आवश्यकता है।”

उन्होंने कहा, "यूक्रेन से लेकर पश्चिम एशिया तक दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष जारी है। ऐसे वैश्विक माहौल में भारत और यूरोप... दुनिया की दो प्रमुख कूटनीतिक शक्तियाँ अपने संबंधों के स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर रहे हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध के बीच ईरान ने फोड़ दी अमेरिका की ‘आंख’, वार्निंग सिस्टम किया तबाह
ये भी पढ़ें:युद्धपोत डुबाने का ईरान ने ले लिया बदला! US तेल टैंकर पर मिसाइल से किया हमला
ये भी पढ़ें:ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी खत्म कर देंगे, इजरायल ने दे डाली खुली धमकी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पश्चिम एशिया में ईरान अमेरिकी ठिकानों को चुन-चुनकर निशाना बना रहा है। हाल के दिनों में इस पूरे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। अमेरिका और इजरायल की सेना द्वारा किए गए हमलों ने ईरान में भारी तबाही मचाई हुई है। सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने के बाद ईरान ने भी इजरायल समेत अमेरिका के पश्चिम एशिया में मौजूद ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। इस युद्ध में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है।

ईरान के ऊपर ज्यादा दवाब बनाने के लिए अमेरिकी नौसेना ने बुधवार को हिंद महासागर में भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत आईआरआईएस डेना को निशाना बनाया। इस जहाज के ऊपर किए गए टॉरपीडो के हमले के बाद यह समंदर की गहराई में समा गया। श्रीलंकाई नौसेना ने बचाव कार्य शुरू करते हुए 80 से ज्यादा लोगों को बचा लिया, लेकिन करीब 100 से ज्यादा ईरानी लोग समंदर में समा गए।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।