Israel Big warning for Iran New Supreme Leader puts Khamenei successor on assassination ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी खत्म कर देंगे, इजरायल ने दे डाली खुली धमकी, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी खत्म कर देंगे, इजरायल ने दे डाली खुली धमकी

ईरान का नया सुप्रीम लीडर भी हमारे निशाने पर होगा। हम उसे भी खत्म कर देंगे। इजरायल के रक्षामंत्री ने यह खुली धमकी दी है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को यह चेतावनी जारी की है।

Wed, 4 March 2026 01:58 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तेल अवीव/तेहरान
share
ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी खत्म कर देंगे, इजरायल ने दे डाली खुली धमकी

ईरान का नया सुप्रीम लीडर भी हमारे निशाने पर होगा। हम उसे भी खत्म कर देंगे। इजरायल के रक्षामंत्री ने यह खुली धमकी दी है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को यह चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहाकि ईरान में नियुक्त ऐसा कोई भी नया नेता, जो हमारे देश को नष्ट करने की योजनाओं को आगे बढ़ाएगा, उसे सीधा निशाना बनाया जायेगा। उन्होंने कहाकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है। गौरतलब है कि खामेनेई के बेटे मुज्तबा के ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनने की खबरें आ रही हैं।

बयान में क्या-क्या कहा
अमेरिकी रक्षामंत्री काट्ज ने कहाकि हम अपने अमेरिकी सहयोगियों के साथ मिलकर शासन की क्षमताओं को कुचलने के लिए पूरी ताकत से काम करना जारी रखेंगे। हम ऐसी परिस्थितियां पैदा करेंगे, जिससे ईरानी लोग इस शासन को उखाड़ फेंकें और इसे बदल सकें। यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में इजरायल और ईरान के बीच सैन्य टकराव और तनाव अपने चरम पर है। बता दें कि कुछ मीडिया खबरों में दावा किया गया कि ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने दिवंगत अली खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई को इस्लामिक गणराज्य का नया सुप्रीम लीडर चुन लिया है।

ट्रंप ने क्या कहा
बता दें कि ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग पांचवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। इस बीच बुधवार को तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि सुबह के समय तेहरान के आस-पास विस्फोट हुए। वहीं, इजरायल ने कहाकि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के कारण उसे अपनी हवाई सुरक्षा प्रणाली को सक्रिय करना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि यह जंग कई हफ्तों या उससे भी अधिक समय तक जारी रह सकती है। इस युद्ध में अभी तक ईरान में लगभग 800 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें कुछ ऐसे भी शामिल हैं जिन्हें ट्रंप ने ईरान के भविष्य का संभावित नेता माना था।

एक दिन पहले, इजरायल ने ईरान के मिसाइल दागने वाले ठिकानों और एक परमाणु अनुसंधान केंद्र पर हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और अन्य स्थानों, अमेरिकी दूतावासों को निशाना बनाते हुए ऊर्जा आपूर्ति और यात्रा व्यवस्था को प्रभावित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान का नया सुप्रीम लीडर कितना अमीर? कई देशों में खामेनेई के बेटे का साम्राज्य
ये भी पढ़ें:अमेरिका नहीं चाहता कि, भारत का नाम लेकर ईरान के अधिकारी ने खूब सुनाया
ये भी पढ़ें:मिडिल ईस्ट में संग्राम के बीच भारत मजबूत करेगा एयर डिफेंस सिस्टम, रूस से डील

सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास और संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर ड्रोन हमले किए गए। ईरान ने इजरायल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, हालांकि उनमें से ज्यादातर को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया गया। संघर्ष शुरू होने के बाद से इजरायल में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।