PM Modi First reaction on historical Win in West Bengal Election got two third majority First BJP government in bengal कमल खिल गया, हरेक शख्स के सामने नतमस्तक हूं... बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर बोले PM मोदी, India News in Hindi - Hindustan
More

कमल खिल गया, हरेक शख्स के सामने नतमस्तक हूं... बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर बोले PM मोदी

PM Modi Reaction over Bengal Win:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा किपश्चिम बंगाल में BJP की यह ऐतिहासिक जीत, पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं थी। मैं उन सभी को नमन करता हूँ।

Mon, 4 May 2026 06:25 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कमल खिल गया, हरेक शख्स के सामने नतमस्तक हूं... बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर बोले PM मोदी

PM Modi Reaction over Bengal Win: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर न सिर्फ प्रसन्नता जताई है बल्कि कहा है कि वह इस जीत पर पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति के सामने नतमस्तक हैं। सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर उन्होंने लिखा, "पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है!2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएँगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और BJP की सुशासन की राजनीति सफल हुई है। मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति के सामने नतमस्तक हूँ।"

उन्होंने आगे लिखा, “जनता ने BJP को एक शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूँ कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम एक ऐसी सरकार देंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता दीदी बंगाल ही नहीं हारीं, कई उम्मीदें खो दीं; दिल्ली तक बदल जाएगा गेम

संघर्षों के बिना संभव नहीं था

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “पश्चिम बंगाल में BJP की यह ऐतिहासिक जीत, पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं थी। मैं उन सभी को नमन करता हूँ। जिन्होंने वर्षों तक जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की मुश्किलों का सामना किया और हमारे विकास के एजेंडे को लोगों तक पहुँचाया। वे ही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा की आंधी, TMC रह गई आधी; SIR में जहां कटा वोट, उन सीटों पर कैसे पलटा गेम

असम में जीत की हैट्रिक पर भी खुशी

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में असम में भाजपा की जीत की हैट्रिक पर भी खुशी जताई है और लोगों का इस बात के लिए आभार जताया कि भाजपा पर लोगों ने फिर से विश्वास किया। पीएम ने लिखा, “असम ने एक बार फिर BJP-NDA को अपना आशीर्वाद दिया है! असम विधानसभा चुनावों में BJP-NDA की जीत, विकास पर हमारे गठबंधन के ज़ोर और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के हमारे प्रयासों के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाती है। मैं असम की अपनी बहनों और भाइयों का इस ज़बरदस्त जनादेश के लिए धन्यवाद करता हूँ। मैं उन्हें यह भी भरोसा दिलाता हूँ कि हम राज्य के कायाकल्प के लिए लगातार काम करते रहेंगे।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6500% का उछाल; BJP ने बंगाल में जो किया वह कितना हैरान करने वाला

BJP-NDA के सभी कार्यकर्ताओं की सराहना

उन्होंने आगे लिखा, "मैं BJP-NDA के सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूँ, जिन्होंने असम की जनता के बीच दिन-रात एक करके मेहनत की। यह काबिले-तारीफ़ है कि पिछले एक दशक में हमारी पार्टी और गठबंधन का किस तरह विस्तार हुआ है। उनके प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि हमारा सकारात्मक एजेंडा लोगों के दिलों तक पहुँच सके।"