People are worried Teena Chaudhary viral for traffic jam video with minister tells story काफी मैसेज आ रहे हैं...जाम को लेकर मंत्री से भिड़ी महिला ने सुनाई उस दिन की कहानी; VIDEO, India News in Hindi - Hindustan
More

काफी मैसेज आ रहे हैं...जाम को लेकर मंत्री से भिड़ी महिला ने सुनाई उस दिन की कहानी; VIDEO

मुंबई में ट्रैफिक जाम को लेकर मंत्री, गिरीश महाजन से भिड़ जाने वाली टीना चौधरी ने अपना बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने उस दिन की कहानी बयां की है। टीना ने कहा है कि बड़ी संख्या में लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं।

Sat, 2 May 2026 09:52 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share
काफी मैसेज आ रहे हैं...जाम को लेकर मंत्री से भिड़ी महिला ने सुनाई उस दिन की कहानी; VIDEO

मुंबई में ट्रैफिक जाम को लेकर मंत्री, गिरीश महाजन से भिड़ जाने वाली टीना चौधरी ने अपना बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने उस दिन की कहानी बयां की है। टीना ने कहा है कि बड़ी संख्या में लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं। लोग मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मैं उन सभी से कहना चाहती हूं कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं। गौरतलब है कि 21 अप्रैल को हुई इस घटना में टीना ब्लैक कलर की कैप लगाए ट्रैफिक जाम को लेकर पुलिस वालों से बहस कर रही हैं। बाद में वह मंत्री महाजन के पास पहुंचीं और अपनी समस्या बताई। टीना का यह वीडियो खूब वायरल हुआ था।

क्या हुआ था उस दिन
टीना ने अपने ताजा बयान में कहा है कि उस दिन, यानी 21 अप्रैल को मैंने अपनी बेटी को चार बजे उसके म्यूजिक क्लास में छोड़ा। चार बजकर 45 मिनट पर मुझे उसको पिक करने जाना था। जब मैंने महिंद्रा ताज से लेफ्ट टर्न लिया तो मैं जाम में फंस गई। टीना ने आगे बताया कि मैं करीब आधे घंटे तक अपनी कार में बैठी, जाम खुलने का इंतजार करती रही। लेकिन जब ट्रैफिक टस से मस नहीं हुआ तो मैं यह जानने के लिए बाहर निकली कि आखिर परेशानी कहां है।


क्यों पटकी थी बॉटल
टीना बताती हैं कि इसके बाद मैं एक-एक पुलिसवाले के पास गई। अगले डेढ़ घंटे तक मैं उन सभी से गुहार लगाती रही। मैंने कहाकि अगर दो बसों को वहां से हटा दिया जाए तो जो लोग यहां फंसे हैं, वह यू-टर्न लेकर मेन रोड तक पहुंच सकते हैं। लेकिन पुलिसवाले कोई प्रतिक्रिया ही नहीं दे रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि मैंने वह बॉटल किसी प्रदर्शनकारी पर या रैली पर नहीं फेंकी थी। मैंने बस बॉटल जमीन पर बस इसलिए पटकी थी ताकि पुलिसवालों का ध्यान मेरी तरफ जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में राइफल तान थाना इंचार्ज ने लिखा- नए असाइनमेंट को तैयार, हो गए सस्पेंड
ये भी पढ़ें:अनजान देश, डेढ़ साल से कमरे से निकला नहीं; फिर कैसे पकड़ा गया दाऊद का करीबी सलीम

फिर मंत्री से हुई बात
टीना चौधरी के मुताबिक बात करते-करते वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन तक पहुंचने में कामयाब रहीं। उन्होंने बताया कि असल में वही थे, जिन्होंने मेरी बात पर ध्यान दिया। मैंने उनसे अपनी बात रखी। जो समस्या थी सब बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिसवालों को निर्देश दिया। मंत्री के निर्देश के बाद पुलिस एक्शन में आई और दो बसों को वहां से हटाया गया। इसके बाद जाम में फंसे लोगों ने यू-टर्न लिया और मेन रोड तक पहुंच सके।