Parliament to revoke opposition MPs suspension tomorrow, all party meeting reaches consensus बन गई सहमति! लोकसभा के आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन होगा रद्द, बदले में नहीं करने होंगे ये काम, India News in Hindi - Hindustan
More

बन गई सहमति! लोकसभा के आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन होगा रद्द, बदले में नहीं करने होंगे ये काम

बजट सत्र के पहले चरण के दौरान तीन फरवरी को आसन की ओर कागज फेंकने के बाद सदन की अवमानना के मामले में विपक्ष के आठ सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था।

Mon, 16 March 2026 08:14 PMPramod Praveen पीटीआई, नई दिल्ली
share
बन गई सहमति! लोकसभा के आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन होगा रद्द, बदले में नहीं करने होंगे ये काम

संसद के बजट सत्र के पहले चरण में सदन की अवमानना के मामले में निलंबित किए गए आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन मंगलवार को वापस लिया जा सकता है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक बुलाई जिसमें आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी। सूत्रों के अनुसार बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में इस बात पर भी सहमति बनी कि कोई भी सदस्य अब नारेबाजी करते हुए दूसरे पक्ष की सीटों की तरफ नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि सदन में कागज फाड़कर नहीं फेंकने, अधिकारियों की मेजों पर नहीं चढ़ने पर भी सहमति बनी। कांग्रेस ने सोमवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन का विषय लोकसभा में उठाया और अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि उनका निलंबन रद्द किया जाए। विपक्षी दलों ने पिछले सप्ताह भी सरकार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया था कि आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लोकसभा हारे शिवेश की राज्यसभा में जीत पक्की, JDU के मंजीत बोले- चिड़िया उड़ गई
ये भी पढ़ें:पंजाब में खेती के लिए दिया जाए विशेष पैकेज, मलविंदर सिंह ने लोकसभा में की मांग
ये भी पढ़ें:लोकसभा के प्रश्न काल में सांसद ने केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना का उठाया मुद्दा

8 MPS बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिए गए थे

बजट सत्र के पहले चरण के दौरान तीन फरवरी को आसन की ओर कागज फेंकने के बाद सदन की अवमानना के मामले में विपक्ष के आठ सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एस. वेंकटेशन शामिल हैं।निलंबन के बाद से ये सांसद संसद की कार्यवाही वाले दिन संसद के मकर द्वार पर धरना दे रहे हैं।