Now Vande Mataram will be sung in Madarsahs in Bengal as well a major decision by Suvendu Adhikari बंगाल में अब मदरसों में भी गाना होगा वंदे मातरम, शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आदेश, India News in Hindi - Hindustan
More

बंगाल में अब मदरसों में भी गाना होगा वंदे मातरम, शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आदेश

Vande Matram: आपको बता दें कि यह आदेश अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Thu, 21 May 2026 10:25 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
बंगाल में अब मदरसों में भी गाना होगा वंदे मातरम, शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आदेश

Vande Matram in Madarsahs: शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की नई नवेली सरकार ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। राज्य के सभी स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य करने के ठीक एक हफ्ते बाद, मुख्यमंत्री ने अब राज्य के सभी मदरसों में भी राष्ट्रीय गीत का गायन पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया है। बंगाल सरकार के मदरसा शिक्षा निदेशालय ने एक आदेश जारी कर यह ऐलान किया है। आदेश के मुताबिक, अब पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान वंदे मातरम का गायन करना होगा। आपको बता दें कि यह आदेश अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में वंदे मातरम के सभी छह अंतरों को अनिवार्य किया था। सुबह की प्रार्थना में इसे गाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, "पिछले सभी निर्देशों को दरकिनार करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी विद्यालयों में कक्षाओं की शुरुआत से पहले सुबह की प्रार्थना सभा में भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिकन नेक, वंदे मातरम... ममता से अलग शुभेंदु की राह, 12 दिनों में 11 बड़े फैसले
ये भी पढ़ें:वंदे मातरम के विरोध पर भड़कीं बंगाल की मंत्री, बोलीं- बंगाल में रहना है तो…
ये भी पढ़ें:जब तक दुनिया, तब तक वंदे मातरम रहेगा; बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर बोले

सभी छह अंतरे गाना क्यों हुआ जरूरी?

इसी साल फरवरी 2026 में केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान (जन गण मन) के बराबर का दर्जा दिया था। इसके साथ ही यह अनिवार्य किया गया था कि सभी सरकारी और स्कूली आयोजनों में राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत के सभी छह अंतरों का पूर्ण गायन किया जाए। बंगाल सरकार का यह फैसला भी इसी आदेश के तहत हुआ है।

दक्षिण भारत के राज्यों में घमासान

राष्ट्रीय गीत के पूर्ण संस्करण को लेकर चल रही यह बहस सिर्फ पश्चिम बंगाल तक सीमित नहीं है। दक्षिण भारत के दो राज्यों के शपथ ग्रहण समारोहों में भी इसे लेकर भारी विवाद देखने को मिला है। तमिलनाडु की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान से ठीक पहले वंदे मातरम का पूर्ण संस्करण बजाए जाने पर डीएमकी ने नए मुख्यमंत्री विजय पर तीखे तंज कसे।

वहीं, केरल की नई नवेली यूडीएफ की सरकार के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में भी वंदे मातरम के सभी छह अंतरों का गायन हुआ, जिसके बाद वामपंथियों ने सरकार पर तीखा हमला बोला। हालांकि, सतीशन सरकार ने इस विवाद से दूरी बनाते हुए कहा कि यह कार्यक्रम राजभवन द्वारा तय प्रोटोकॉल के तहत हुआ था। भाजपा ने वामपंथियों पर भारतीय संस्कृति से नफरत करने का आरोप लगाया है।