now donald trump family will sell trump mobile to counter apple iphone अब बिकेंगे ट्रंप मोबाइल, US राष्ट्रपति की फैमिली का नया बिजनेस; कैसे आईफोन को टक्कर, India News in Hindi - Hindustan
More

अब बिकेंगे ट्रंप मोबाइल, US राष्ट्रपति की फैमिली का नया बिजनेस; कैसे आईफोन को टक्कर

कंपनी का नाम ट्रंप मोबाइल होगा। यह कंपनी कॉलिंग सर्विस मुहैया कराएगी और मोबाइल फोन डिवाइसेज भी बेचेगी। कुछ महीनों में ही इस कंपनी के फोन लॉन्च हो जाएंगे। इस तरह डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के कारोबारी साम्राज्य का नया विस्तार होने वाला है।

Tue, 17 June 2025 09:54 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
अब बिकेंगे ट्रंप मोबाइल, US राष्ट्रपति की फैमिली का नया बिजनेस; कैसे आईफोन को टक्कर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बिजनेसमैन भी हैं। वह और उनका परिवार सोशल मीडिया कंपनी ट्रुथ से लेकर रियल एस्टेट कंपनी तक का संचालन करता है। अब डोनाल्ड ट्रंप फैमिली के नाम एक और बिजनेस जुड़ने वाला है और वह है मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने सोमवार को इस बात का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि इस कंपनी का नाम ट्रंप मोबाइल होगा। यह कंपनी कॉलिंग सर्विस मुहैया कराएगी और मोबाइल फोन डिवाइसेज भी बेचेगी। कुछ महीनों में ही इस कंपनी के फोन लॉन्च हो जाएंगे। इस तरह डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के कारोबारी साम्राज्य का नया विस्तार होने वाला है।

डोनाल्ड ट्रंप के इस नए वेंचर को लेकर अमेरिका में चिंता भी जताई जा रही है। इसकी वजह यह है कि राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका और फिर एक कारोबारी के तौर पर उनकी स्थिति विरोधाभास और हितों के टकराव वाली है। अमेरिकी जानकार मानते हैं कि नैतिक रूप से यह गलत है क्योंकि ट्रंप ऐसे पद पर हैं, जहां से नीतियां तय होती हैं। फिर भी वह मोबाइल से जुड़ा बिजनेस भी करेंगे। ऐसे में उनकी बनाई नीतियों से यदि कंपनियों को फायदा होता है तो यह नैतिक रूप से गलत है और हितों के टकराव का मामला होगा।

एरिक ट्रंप ने कहा कि हमारी मोबाइल कंपनी की थीम देशभक्ति पर आधारित होगी। उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी के सभी मोबाइल अमेरिका में ही बनेंगे। इसके अलावा देश के अंदर ही कॉल सेंटर भी बनाया जाएगा। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप परिवार की कंपनियों ने रियल एस्टेट डील की हैं तो वहीं कतर में गोल्फ कोर्स बनाने का भी टेंडर लिया है। वियतनाम में उनकी कंपनी कई गोल्फ कोर्स, होटल और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स तैयार कर रही है। हालांकि ट्रंप फैमिली का कहना है कि यह उनके राष्ट्रपति बनने के पहले की डील्स हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूरे तेहरान में बमबारी, G7 मीटिंग बीच में छोड़कर निकले डोनाल्ड ट्रंप
ये भी पढ़ें:बेहद खतरनाक मोड़ पर इजरायल और ईरान की जंग, ट्रंप ने पूरा तेहरान खाली करने को कहा
ये भी पढ़ें:ट्रंप की हत्या करना चाहता है ईरान, मैं भी निशाने पर: नेतन्याहू

बता दें कि बीते महीने ही डोनाल्ड ट्रंप ने ऐपल की निंदा की थी और कहा था कि आखिर वह अमेरिका से बाहर आईफोन क्यों बनाती है। माना जा रहा है कि अब आईफोन को टक्कर देने के लिए ही डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ने मोबाइल सेक्टर में कदम रखे हैं। एरिक ट्रंप ने इसका संकेत भी अपनी स्पीच में दिया और कहा कि अमेरिका के लोग ऐसे फोन डिजर्व करते हैं, जो उनकी वैल्यूज के अनुसार हों। उन्होंने कहा कि मेहनती अमेरिकियों के पास सस्ती और बेहतर मोबाइल सेवा होनी चाहिए, जिसकी क्वॉलिटी भी शानदार हो। ट्रंप मोबाइल कंपनी से तैयार एक डिवाइस की कंपनी 499 डॉलर होगी।