no connection with us Congress distances itself from Mani Shankar Aiyar amid Vijayan next Kerala CM remarks उनसे नहीं हमारा संबंध... मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा; टूट पड़े दो-दो नेता, India News in Hindi - Hindustan
More

उनसे नहीं हमारा संबंध... मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा; टूट पड़े दो-दो नेता

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से कोई संबंध नहीं रहा है। वह पूरी तरह से अपनी निजी क्षमता से बोलते और लिखते हैं।

Mon, 16 Feb 2026 03:34 PMPramod Praveen पीटीआई, नई दिल्ली
share
उनसे नहीं हमारा संबंध... मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा; टूट पड़े दो-दो नेता

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के उस बयान से खुद को अलग कर लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिनराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री के रूप में बने रहेंगे। कांग्रेस ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से इस अनुभवी नेता का पार्टी से कोई संबंध नहीं है और वह पूरी तरह से अपनी व्यक्तिगत क्षमता में बोलते और लिखते हैं। पार्टी ने यह भी दावा किया कि केरल की जनता अधिक जिम्मेदार और जवाबदेह शासन के लिए संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) को इस दक्षिणी राज्य में फिर से सत्ता में लाएगी।

केरल विधानसभा चुनाव से पहले मणिशंकर अय्यर ने रविवार को कहा था कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता विजयन राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उनकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ''श्री मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से कोई संबंध नहीं रहा है। वह पूरी तरह से अपनी निजी क्षमता से बोलते और लिखते हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं नेहरू और राजीववादी, पर राहुलवादी नहीं; कांग्रेसी मणिशंकर अय्यर हो गए फायर

पवन खेड़ा के बाद जयराम रमेश भी भड़के

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने खेड़ा की पोस्ट को 'एक्स' पर टैग करते हुए कहा कि केरल की जनता अधिक जिम्मेदार और जवाबदेह शासन के लिए यूडीएफ को सत्ता में वापस लाएगी। रमेश ने X पर लिखा, “इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए। केरल के लोग ज़्यादा जिम्मेदार और रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस के लिए UDF को वापस लाएंगे। वे यह भी जानते हैं कि LDF और BJP गुप्त रूप से सहयोगी हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव से पहले पूर्व अध्यक्ष ने छोड़ू दी पार्टी

पंचायती राज सिस्टम में केरल सबसे ऊपर: अय्यर

तिरुवनंतपुरम में "विजन 2031: डेवलपमेंट एंड डेमोक्रेसी" नाम के एक इंटरनेशनल सेमिनार में बोलते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि पंचायती राज सिस्टम में केरल की टॉप पोजीशन को कानूनी तौर पर सुरक्षित करने के लिए जरूरी बदलाव किए जाने चाहिए और इसके लिए सुझाव भी दिए। इस कार्यक्रम में केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन भी मौजूद थे, जिन्होंने इसका उद्घाटन किया था। कांग्रेस की UPA सरकार के दौरान (2004 से 2009) केंद्रीय पंचायती राज मंत्री रहे अय्यर ने इस सेमिनार में भारत के बारे में महात्मा गांधी के सपनों को याद किया और कहा कि उन सपनों को साकार करने वाला केरल इकलौता राज्य रहा है। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपिता ने एक ऐसे देश की कल्पना की थी जहाँ सबसे गरीब लोग भी मालिकाना हक महसूस करेंगे और मानेंगे कि देश बनाने में उनकी भी असरदार आवाज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब कांग्रेसियों पर ही भड़के मणिशंकर अय्यर, पवन खेड़ा और शशि थरूर पर सीधा निशाना

केरल ने राजीव गांधी की उम्मीदों को भी पूरा किया

अय्यर ने आगे कहा कि यह अजीब लग सकता है कि जिस राज्य ने इस लक्ष्य की ओर सबसे अच्छी तरक्की की है, वह केरल है, जिस पर "मार्क्सवादी-लेनिनवादी पार्टी" का शासन है। कांग्रेस नेता ने कहा, "मुझे नहीं पता कि यह तारीफ है या बेइज्ज़ती, लेकिन मुझे इस मौके पर अपनी पार्टी के साथियों की गैरमौजूदगी का बहुत दुख है।" उन्होंने कहा कि बिना किसी शक के, पंचायती राज के मामले में केरल सबसे ऊपर है और इस मामले में केरल ने किसी भी दूसरे राज्य से ज़्यादा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की उम्मीदों को भी पूरा किया है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।