Milk Price hiked 4 rupees per liter Kerala New CM vd satheesan approves Milma announces new rate will apply from 1 June जहां बनी कांग्रेस की नई-नई सरकार, वहां चार रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ दूध; केरल CM ने दी मंजूरी, India News in Hindi - Hindustan
More

जहां बनी कांग्रेस की नई-नई सरकार, वहां चार रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ दूध; केरल CM ने दी मंजूरी

MILMA चेयरमैन ने बताया कि दाम बढ़ाने का फैसला हालांकि, पिछली सरकार ने ही मंजूर कर लिया था, लेकिन आचार संहिता की वजह से इसे लागू नहीं किया गया था। अब नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की मंजूरी मिलने पर अब इसे लागू किया जा रहा है।

Wed, 20 May 2026 06:07 PMPramod Praveen पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
share
जहां बनी कांग्रेस की नई-नई सरकार, वहां चार रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ दूध; केरल CM ने दी मंजूरी

दक्षिणी राज्य केरल में दूध चार रूपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। हालिया चुनावों के बाद केरल में बनी नई कांग्रेस सरकार ने दूध के दाम में चार रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। नई कीमतें 1 जून से लागू होंगी। राज्य की सहकारी डेयरी संस्था मिल्मा (MILMA) ने इसका ऐलान किया है। MILMA चेयरमैन के एस मणि ने बताया कि दाम बढ़ाने का फैसला हालांकि, पिछली सरकार ने ही मंजूर कर लिया था, लेकिन आचार संहिता की वजह से इसे लागू नहीं किया गया था। अब नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की मंजूरी मिलने पर अब इसे लागू किया जा रहा है।

MILMA के अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला केरल कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (KCMMMF) के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। इस फेडरेशन को आम तौर पर MILMA के नाम से जाना जाता है। MILMA के चेयरमैन के.एस. मणि ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि कीमत में बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा डेयरी किसानों को दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुबह का नाश्ता भी महंगा, दूध के बाद 5 रूपये तक बढ़ गए ब्रेड के दाम; नई कीमतें

बढ़ी हुई राशि का 83.75 प्रतिशत हिस्सा किसानों को मिलेगा

उन्होंने कहा, "1 जून से कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है। चूंकि MILMA किसानों का एक समूह है, इसलिए यह फैसला लिया गया है कि इस बढ़ोतरी का सबसे बड़ा हिस्सा किसानों को ही दिया जाए।" उनके अनुसार, बढ़ी हुई राशि का 83.75 प्रतिशत हिस्सा किसानों को मिलेगा। यानी इस बढ़ोतरी का मुख्य हिस्सा (लगभग ₹3.35 से ₹3.75 प्रति लीटर) सीधे तौर पर डेयरी किसानों को दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना-चांदी, दूध, CNG तक सब महंगा! चीनी निर्यात पर बैन, बिगड़ रहे देश के हालात?

पिछली सरकार ने ही दे दी थी मंजूरी

मणि ने बताया कि 4 रुपये प्रति लीटर की कुल बढ़ोतरी में से डेयरी किसानों को 3.35 रुपये मिलेंगे, जबकि सहकारी समितियों और विक्रेताओं को भी इसका उचित हिस्सा दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि MILMA बढ़ी हुई राशि में से केवल एक मामूली हिस्सा अपने पास रखेगा और किसानों को मिलने वाले हिस्से में कोई कटौती नहीं करेगा। सूत्रों ने बताया कि वामपंथी सरकार ने पहले ही MILMA की कीमत संशोधन की सिफारिश को मंजूरी दे दी थी, लेकिन चुनावों के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के कारण इस बढ़ोतरी को लागू नहीं किया जा सका था। बता दें कि इससे पहले अमूल ने भी दो रूपये प्रति लीटर दूध के दाम में बढ़ोतेतरी की थी।