bread prices hiked after milk petrol diesel rate in mumbai सुबह का नाश्ता भी महंगा, दूध के बाद 5 रूपये तक बढ़ गए ब्रेड के दाम; जानिए नई कीमतें, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

सुबह का नाश्ता भी महंगा, दूध के बाद 5 रूपये तक बढ़ गए ब्रेड के दाम; जानिए नई कीमतें

ईरान युद्ध की वजह से अब ब्रेड की कीमत में भी बढ़ोतरी हो गई है। दूध की कंपनियां पहले ही रेट बढ़ा चुकी हैं। ऐसे में सुबह का नाश्ता भी महंगा हो गया है। जानकारी के मुताबिक पैकेजिंग कॉस्ट में वृद्धि की वह से ब्रेड की कीमत बढ़ाई गई है।

Tue, 19 May 2026 09:45 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
सुबह का नाश्ता भी महंगा, दूध के बाद 5 रूपये तक बढ़ गए ब्रेड के दाम; जानिए नई कीमतें

ईरान युद्ध की वजह से देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर 90 पैसे की वृद्धि की गई है। दूध के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं और अब जानी-मानी ब्रेड कंपनी मॉडर्न ब्रेड भी एक पैकेट पर 5 रुपये तक की वृद्धि कर दी है। ऐसे में सुबह का नाश्ता भी महंगा हो गया है। सूत्रों का कहना है कि ब्रिटानिया और अन्य ब्रैंड भी जल्द ही ब्रेड के दाम बढ़ा सकते हैं।

क्यों बढ़ रही है ब्रेड की कीमत

मार्केट की रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेड की कीमतों में आचानक बढ़ोतरी के पीछे पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की कीमतों में वृद्धि है। भारत बड़ी मात्रा में इस प्लास्टिक का आयात करता है। भारतीय मुद्रा के कमजोर होने की वजह से आयात महंगा हो गया है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने की वजह से भी ट्रांसपोर्ट महंगा हो गया है।

क्या हैं नई कीमतें

मुंबई में 400 ग्राम के सैंडविच ब्रेड की कीमत 40 रुपये से बढ़कर 45रुपये हो गई है। इसके अलावा आटे वाली ब्रेड की कीमत 55 से बढ़कर 60 रुपये हो गई है। मल्टीग्रेन ब्रेड की कीमत 60 से बढ़कर 65 रुपये हो गई है। ब्राउन ब्रेड की कीमत 45 से 50 रुपये हो गई है। छोटी ब्रेड की कीमत 20 से बढ़कर 22 रुपये हो गई है। अब लोकल बेकरी मालिक भी ब्रेड की कीमतों में वृद्धि कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूध के पाउडर के साथ कुल्फी बनेगी जबरदस्त,ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलेगा अच्छा टेस्ट

फरवरी में शुरू हुए ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी आई है। इसको देखते हुए सरकारी खुदरा पेट्रोलियम कंपनियों ने अपने बढ़ते नुकसान का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का निर्णय किया। इससे पहले पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों के बीच ईंधन के दाम स्थिर रखे गये थे। विभिन्न राज्यों में मूल्य वर्धित कर (वैट) में अंतर के कारण ईंधन कीमतें अलग-अलग हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा, एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ गए दाम

पेट्रोल और डीजल के अलावा दिल्ली और मुंबई सहित कई शहरों में 15 मई को सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में दो रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गयी थी। रविवार को सीएनजी की कीमत में फिर से एक रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई। अमेरिका और इजराइल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद वैश्विक तेल की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य के बाधित होने से वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।