Kal tak mere pairon par jhukte the Mamata Banerjee Big attack on BJP कल तक मेरे पैरों पर झुकते थे, आज…किस पर भड़कीं ममता बनर्जी? बोलीं- अब मैं खेल करूंगी, India News in Hindi - Hindustan
More

कल तक मेरे पैरों पर झुकते थे, आज…किस पर भड़कीं ममता बनर्जी? बोलीं- अब मैं खेल करूंगी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोला है। ममता ने एक तरफ भाजपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी तरफ बंगाल पुलिस पर भी सवाल उठाया है। ममता ने कहाकि कैसे जो लोग मेरे पैरों पर झुकते थे, आज उल्टा-सीधा व्यवहार कर रहे हैं।

Mon, 1 June 2026 06:54 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
कल तक मेरे पैरों पर झुकते थे, आज…किस पर भड़कीं ममता बनर्जी? बोलीं- अब मैं खेल करूंगी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोला है। ममता ने एक तरफ भाजपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी तरफ बंगाल पुलिस पर भी सवाल उठाया है। ममता ने कहाकि कैसे जो लोग मेरे पैरों पर झुकते थे, आज उल्टा-सीधा व्यवहार कर रहे हैं। ममता ने कहाकि टीएमसी और ज्यादा मजबूत बनकर उभरेगी। उन्होंने कहाकि जो लोग कह रहे हैं कि हमारी पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के साथ खड़े नहीं हो रहे हैं, वह झूठी खबरें फैला रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा ने बाहर से लोगों को बुलाकर अभिषेक पर हमला किया। उन्हें खाना दिया गया। इससे जुड़े सबूत भी उनके पास हैं। ममता ने यह भी कहाकि समय आने पर मैं भी खेला करूंगी।

हिटलर ने भी नहीं किया होगा ऐसा
ममता ने आगे कहाकि कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ चुकी हैं। यहां तक कि हिटलर ने भी ऐसा नहीं किया। टीएमसी चीफ ने कहाकि हालात इतने खराब हैं कि इन्हें बयां करने के लिए शब्द तक नहीं मिल रहे। आलम यह है कि भाषा भी फेल हो जा रही है। उन्होंने कहाकि शोषण की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पार्टी के विधायकों को घूस दिए जाने के भी आरोप लगाए। ममता ने कहाकि आप हमारी पार्टी के विधायकों को घूस देकर नहीं तोड़ सकते हैं। बल्कि इन चीजों से हमारी पार्टी और ज्यादा मजबूत ही होगी।

अभिषेक पर हमले का जवाब
ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक पर हमले का भी जवाब दिया। उन्होंने कहाकि जिस तरह से विपक्ष की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के सांसद को पीटा गया है वह शॉकिंग है। ममता ने कहाकि डॉक्टरों को बुलाया गया था, फिर अस्पताल ने इलाज करने से मना कर दिया। यह किस तरह का व्यवहार है? उन्होंने कहाकि बेल्ले व्यू के लोग मेरे पैरों में झुकते थे। आपके बिरला और लोढ़ा से करीबी रिश्ते थे। आप उनके सामने झुकते थे। हमारे मेयर ने हर जची का ध्यान रखा है। छह महीने पहले ही हमने अपोलो का लाइसेंस रिन्यू किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 जून की तारीख हुई मिस! अब कब दस्तक देगा मॉनसून? इंतजार के बीच जान लीजिए नई डेट
ये भी पढ़ें:राज्यसभा में नंबर गेम की टेंशन, खेला करने की तैयारी में BJP; कहां फंसी कांग्रेस
ये भी पढ़ें:मुन्नाभाई फेम ऐक्टर संग फास्टैग पर हो गया खेल, स्कैम की आशंका; Video वायरल

भाजपा दे रही TMC विधायकों को धमकी
ममता ने आगे कहाकि भाजपा हमारे विधायकों को धमकी दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी विधायकों को मीटिंग में आने से रोका जा रहा है। बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहाकि आज आपका अच्छा समय है। तभी आप ऐसा कर रहे हैं। मेरी पार्टी के चुने हुए विधायकों को मेरी मीटिंग में न आने के लिए धमकी दी जा रही है। ममता ने दावा किया है कि कि उनके चार विधायकों ने शिकायत की है कि बैठक में आने से पहले पुलिस ने उन्हें फोन करके धमकाया है। ममता ने यह भी कहाकि अभिषेक पर हमले के लिए भाजपा कार्यकर्ता ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहाकि अभी तक हमले के दोषी पकड़े नहीं जा सके हैं।