Jasbir Singh Pakistan Spy 150 Contacts Number in Mobile Reveals Police Gave Laptop for Hour 'जासूस' जसबीर के मोबाइल से मिले PAK के 150 नंबर, पुलिस से बोला- घंटेभर के लिए अपना लैपटॉप..., India News in Hindi - Hindustan
More

'जासूस' जसबीर के मोबाइल से मिले PAK के 150 नंबर, पुलिस से बोला- घंटेभर के लिए अपना लैपटॉप...

जसबीर ने पुलिस को रिमांड के दौरान बताया है कि उसने अपना लैपटॉप पाकिस्तान के खुफिया अधिकारी को घंटेभर के लिए दिया था। वह भी ज्योति मल्होत्रा की तरह दानिश उर्फ ​​एहसान-उर-रहमान के संपर्क में था।

Sat, 7 June 2025 07:58 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
'जासूस' जसबीर के मोबाइल से मिले PAK के 150 नंबर, पुलिस से बोला- घंटेभर के लिए अपना लैपटॉप...

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। वह पिछले कुछ समय में छह बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका था और उसके मोबाइल में पाकिस्तान के 150 कॉन्टैक्ट्स मिले हैं। जसबीर को चार जून को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को पंजाब की एक अदालत ने उसकी हिरासत को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया है। इससे पहले, ज्योति मल्होत्रा समेत कई अन्य की भी जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी हो चुकी है।

एनडीटीवी के अनुसार, 'जानमहल वीडियो' यूट्यूब चैनल चलाने वाले जसबीर ने पुलिस को रिमांड के दौरान बताया है कि उसने अपना लैपटॉप पाकिस्तान के खुफिया अधिकारी को घंटेभर के लिए दिया था। वह भी ज्योति मल्होत्रा की तरह पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के ऑपरेटिव दानिश उर्फ ​​एहसान-उर-रहमान के संपर्क में था। उसने पंजाब के मोहाली की एक अदालत को बताया कि उसे एक महिला मित्र ने दानिश से मिलवाया था।

जसबीर ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया है कि दानिश ने ही उसके लिए कुछ सिम कार्ड भी ऑर्डर किए थे। जासूसी नेटवर्क से दानिश का कनेक्शन मिलने के बाद सरकार ने कड़ा ऐक्शन लेते हुए उसे वापस पाकिस्तान भेज दिया था। इससे पहले, जसबीर को पाकिस्तान के खुफिया अधिकारी शाकिर उर्फ ​​जट्ट रंधावा से भी जुड़ा पाया गया था और यह सामने आया कि साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान की अपनी यात्राओं के दौरान वह आईएसआई अधिकारियों के सीधे संपर्क में आया था। उसने खुलासा किया कि पाकिस्तान के पूर्व पुलिसकर्मी नासिर ढिल्लों ने उसे लहाौर में आईएसआई के अधिकारियों से मिलवाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जासूस ने ज्योति मल्होत्रा के खोल दिए राज, मास्टरमाइंड का भी बताया नाम
ये भी पढ़ें:ज्योति मल्होत्रा से क्या जसबीर का कनेक्शन? दोनों केस में जट्ट रंधावा का जिक्र

शनिवार को, तीन दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद सिंह को अदालत में पेश किया गया। सिंह के वकील ने बताया कि पुलिस ने उसे सात दिन की रिमांड में देने का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने दो दिन के लिए ही हिरासत में भेजा पुलिस के अनुसार, यूट्यूबर जसबीर सिंह सोशल मीडिया 'इन्फ्लुएंसर' ज्योति मल्होत्रा के कथित रूप से संपर्क में था, जो पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में अभी हिरासत में है। रूपनगर जिले के महलान गांव निवासी जसबीर सिंह उर्फ ​​जान महल (41) के यूट्यूब पर 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। सिंह के चैनल का नाम 'जान महल वीडियो' है जिस पर वह कथित तौर पर यात्रा और खाना पकाने से संबंधित वीडियो ब्लॉग पोस्ट करता था।