मंत्री ने कार छोड़ की तांगे की सवारी, कहा-तेल बचाने के अभियान में कर रहा मदद
पीएम मोदी की अपील के बाद तमाम राज्यों में डीजल-पेट्रोल बचाने की मुहिम चल रही है। इसी क्रम में विभिन्न प्रदेशों के नेता और मंत्री अपने वाहनों की संख्या कम कर रहे हैं। शनिवार को जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री ने कार छोड़ तांगा की सवारी की।

पीएम मोदी की अपील के बाद तमाम राज्यों में डीजल-पेट्रोल बचाने की मुहिम चल रही है। इसी क्रम में विभिन्न प्रदेशों के नेता और मंत्री अपने वाहनों की संख्या कम कर रहे हैं। शनिवार को जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री ने कार छोड़ तांगा की सवारी की। इस मंत्री का नाम सतीश शर्मा है। वह खाद्य, सिविल सप्लाई और कंज्यूमर्स अफेयर्स, ट्रांसपोर्ट, यूथ सर्विसेज और स्पोर्ट्स मंत्री हैं। उन्होंने गुपकार रोड पर अपने आधिकारिक वाहन को छोड़ परंपरागत तांगा पर सवारी की। मंत्री के फेसबुक पर इसको लाइव प्रसारित भी किया गया।
लोगों से भी अपील
शर्मा ने कहाकि वह पीएम मोदी के कैंपेन को सपोर्ट कर रहे हैं। साथ लोगों से भी ईंधन बचाने की दिशा में योगदान देने की बात कही। मंत्री ने कहाकि देश बचाइए। कार में घूमने से बेहतर है कि आप इस तरह से घूमें। सभी लोगों को यह कैंपेन फॉलो करना चाहिए। उन्होंने कहाकि यह अच्छा है। आज मुझे तांगे में बैठकर कश्मीर की सैर का मौका मिला। साथ ही यह भी कहाकि इस टूरिज्म सीजन में जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों का स्वागत है। मंत्री की इस यात्रा के दौरान तांगे में एक सुरक्षा जवान और एक अन्य मेहमान भी सवार थे।
मनोज सिन्हा भी कर रहे पालन
बता दें कि पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद जम्मू-कश्मीर के एलजी, मनोज सिन्हा ने भी अपने काफिले को छोटा कर दिया है। बता दें कि प्रधानमंत्री ने 11 मई को देश के नागरिकों से अपील की थी कि डीजल-पेट्रोल की बर्बादी को रोकना होगा। पश्चिम एशिया में उपजे हालात के बाद, दुनिया भर में ऊर्जा संकट पैदा हुआ है।
पीएम मोदी ने कहाकि शहरों में निजी वाहनों को छोड़कर लोग मेट्रो की सवारी करें। इसके अलावा कार-पूलिंग पर जोर दिया जाए। ईवी वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाए। वहीं, पार्सल के लिए रेलवे सेवाओं और वर्क फ्रॉम होम पर भी उन्होंने जोर दिया।




साइन इन