PM Modi in Netherlands Has Jhalmuri reached here too West Bengal Mamata Banerjee adhikari झालमुरी यहां भी पहुंच गई क्या? नीदरलैंड्स में पीएम मोदी का मजाकिया अंदाज, तालियां बजाने लगे लोग, India News in Hindi - Hindustan
More

झालमुरी यहां भी पहुंच गई क्या? नीदरलैंड्स में पीएम मोदी का मजाकिया अंदाज, तालियां बजाने लगे लोग

PM Modi: पश्चिम बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद उत्साहित पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भी संकेतिक रूप से इसका जिक्र किया। भारतीय डायस्पोरा को संबोधित करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या झालमुरी यहां भी पहुंच गई है। इस टिप्पणी के बाद वहां पर मौजूद लोग हंसने लगे।

Sat, 16 May 2026 03:38 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
झालमुरी यहां भी पहुंच गई क्या? नीदरलैंड्स में पीएम मोदी का मजाकिया अंदाज, तालियां बजाने लगे लोग

PM Modi: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच में झालमुरी को लेकर जबरदस्त विवाद देखा गया था। अब प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान भी झालमुरी का जिक्र किया है। पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीयों को संबोधित करते हुए मजाकिया अंदाज में पूछा,"क्या झालमुरी नीदरलैंड्स भी पहुंच गई है?" पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगे और तालियां बजाने लगे।

बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत के उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच पीएम मोदी की यह टिप्पणी तुरंत ही वायरल हो गई। पीएम मोदी ने झालमुरी का जिक्र करते हुए नीदरलैंड्स की धरती पर भारत के लोकतंत्र की तारीफ की। उन्होंने कहा, "भारत में हर साल रिकॉर्ड तोड़ मतदान हो रहा है।" 2024 के लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 64 करोड़ से अधिक लोगों ने वोट डाले, जो यूरोपीय संघ की जनसंख्या से भी अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के चार बड़े लक्ष्य, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; कहा-हम बड़ा सपना देख रहे

आपको बता दें, झालमुरी राष्ट्रीय केंद्र में उस वक्त आ गई थी, जब पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी झाडग्राम की एक लोकल दुकान पर झालमुरी खाने के लिए रुक गए थे। उनका यह वीडियो करोड़ों लोगों ने देखा। इसके बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति झालमुरी के ऊपर शुरू हो गई थी। एक तरफ ममता बनर्जी ने इसी मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री के ऊपर आरोप लगाए, तो वहीं पीएम ने भी तंज कसते हुए कहा कि झालमुरी उन्होंने खाई लेकिन मिर्ची ममता दीदी को लगी। इसके बाद पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आने तक झालमुरी एक पहचान बन गया। आलम यह था कि भाजपा की जीत के बाद भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई से ज्यादा झालमुरी बांटी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विदेश यात्रा करने पर लगेगा टैक्स? पीएम मोदी ने बताया गलत, बोले- जरा भी सच नहीं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी उखाड़कर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में टीएमसी और कांग्रेस को हराकर पहली बार 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। इस जीत के बाद 6 साल पहले टीएमसी से भाजपा में आए सुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाया गया है।