Iran Claims to Have Shot Down US Helicopters During Pilot Rescue Operation पायलट को निकालने वाले अभियान के दौरान मार गिराए अमेरिका के हेलिकॉप्टर, ईरान का दावा, India News in Hindi - Hindustan
More

पायलट को निकालने वाले अभियान के दौरान मार गिराए अमेरिका के हेलिकॉप्टर, ईरान का दावा

ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के पायलट को निकालने के अभियान के दौरान उसने कई अमेरिकी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स को मार गिराया है। इसमें ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर का भी नाम लिया गया है। वहीं ईरानी मिडिया का कहना है कि ईरान के पांच लोग इस अभियान के दौरान मारे गए। 

Sun, 5 April 2026 01:19 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
पायलट को निकालने वाले अभियान के दौरान मार गिराए अमेरिका के हेलिकॉप्टर, ईरान का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पीठ थपथपाते हुए ईरान में घुसकर पायलट को निकाल लाने का किस्सा बताया है। तो दूसरी तरफ ईरान का कहना है कि पायलट को बचाने के अभियान के दौरान अमेरिका के कई 'फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स' को तबाह कर दिया गया। इससे पहले ईरान के पुलिस कमांड ने कहा था कि दक्षिण इस्फहान में अमेरिका का सी-130 एयरक्राफ्ट मार गिराया गया है। पुलिस कमांड ने बताया कि ईरान के एयरोस्पेस, ग्राउंड फोर्स, पॉप्युलर यूनिट ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया था।

खाटम अल अनबिया केंद्रीय मुख्यालय ने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल के यूनिफाइड कमांड दो ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टरों को भी मार गिराया है। इससे पहले ईरान की सेना ने बताया था कि उसने दो इजरायली ड्रोन नष्ट किए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने पायलट को सुरक्षित बचाने का दावा करते हुए कहा था कि उनकी सेना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और यह अभियान साबित करता है कि ईरान के आसमान में भी अमेरिका की ही चलती है।

ट्रंप ने किया टॉप ईरानी अधिकारियों को मारने का दावा

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका के हमले में ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए हैं। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह 'भीषण हमला' कब किया गया, लेकिन उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें किसी स्थान से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। यह अभी साफ नहीं है कि वीडियो नया है या पुराना और किस जगह को निशाना बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान में घुसकर कैसे अपने पायलट को निकाल लाया अमेरिका? ट्रंप ने थपथपाई अपनी पीठ
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल युद्ध का झारखंड तक असर, महंगे हो गए कपड़े; बर्तन के भी बढ़े दाम
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध की वजह से संकट में भारतीय मछुआरे, तटों पर ठहर गईं नौकाएं

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा, 'ईरान के कई सैन्य अधिकारी इस भीषण हमले में तेहरान में खत्म कर दिए गए हैं।' दूसरी ओर ईरान के 'खातम अल-अंबिया' केंद्रीय मुख्यालय के जनरल अली अब्दुल्लाही अली आबादी ने ट्रंप को चेतावनी दी कि यदि ईरान के बुनियादी ढांचे पर कोई भी अमेरिकी या इजरायली हमला हुआ, तो पश्चिमी एशिया में सभी अमेरिकी सैन्य संपत्तियों और इजरायली ठिकानों पर 'विनाशकारी और निरंतर' हमले किए जाएंगे।

ईरान की मीडिया का दावा अलग

ईरान की मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिका के अभियान के दौरान कम से कम पांच ईरानियों की मौत हुई है। ईरान की मीडिया के मुताबिक बीती रात कूह-ए-सिया इलाके में अमेरिका अपने पायलट को खोज रहा था। इस दौरान गोलीबारी में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं। ये सभी कोहगीलुये और बोयर अहमद प्रांत के रहने वाले हैं।