Top News Today Italy dealt a blow to US enraged Trump saying Go to Hormuz get oil स्पेन-फ्रांस के बाद इटली ने अमेरिका को दिया झटका, भड़के ट्रंप बोले-होर्मुज जाओ, तेल लाओ; टॉप-5, India News in Hindi - Hindustan
More

स्पेन-फ्रांस के बाद इटली ने अमेरिका को दिया झटका, भड़के ट्रंप बोले-होर्मुज जाओ, तेल लाओ; टॉप-5

Top News Today: ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो देश इस संघर्ष में शामिल नहीं हो रहे हैं और ईंधन की कमी से परेशान हैं, उन्हें अब खुद होर्मुज स्ट्रेट जाकर अपना तेल लाना चाहिए।

Tue, 31 March 2026 06:46 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
स्पेन-फ्रांस के बाद इटली ने अमेरिका को दिया झटका, भड़के ट्रंप बोले-होर्मुज जाओ, तेल लाओ; टॉप-5

Top News Today: ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो देश इस संघर्ष में शामिल नहीं हो रहे हैं और ईंधन की कमी से परेशान हैं, उन्हें अब खुद होर्मुज स्ट्रेट जाकर अपना तेल लाना चाहिए। दूसरी ओर, युद्ध के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति यूरोपीय देशों और अपने मित्र राष्ट्रों से सैन्य सहयोग की अपील कर रहे हैं, लेकिन एक-एक कर ये देश ट्रंप प्रशासन को झटका दे रहे हैं। एक दिन पहले स्पेन ने ईरान युद्ध में शामिल अमेरिकी लड़ाकू विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद कर दिया था। अब इटली ने भी अमेरिका को करारा झटका देते हुए सिगोनेला एयर बेस का इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

कोरोना वायरस ने फिर दी दस्तक, तेजी से फैल रहा नया वेरिएंट 'सिकाडा'

कोरोना वायरस के नए सबवेरिएंट ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका में तेजी से फैल रहे इस नए वेरिएंट को 'सिकाडा' (Cicada) नाम दिया गया है, जिसका आधिकारिक नाम BA.3.2 है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह वेरिएंट अत्यधिक म्यूटेटेड है और पिछले वेरिएंट्स तथा वैक्सीन से मिली इम्युनिटी को चकमा देने की क्षमता रखता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BA.3.2 पहली बार नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका में पहचाना गया था। मार्च 2026 तक यह अमेरिका के 25 राज्यों में सैंपल्स में पाया जा चुका है। यूरोप के कई देशों जैसे जर्मनी, डेनमार्क और नीदरलैंड्स में इसकी उपस्थिति 30 प्रतिशत तक पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे 'वेरिएंट अंडर मॉनिटरिंग' (VUM) की श्रेणी में रखा है। पढ़ें पूरी खबर...

होर्मुज जाओ, तेल लाओ; ईरान युद्ध के बीच भड़के ट्रंप

ईरान के साथ चल रहे युद्ध को एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन मध्य पूर्व में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित होने से दुनिया भर में कोहराम मचा हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि युद्ध में हिस्सा न लेने वाले देश, जो ईंधन संकट से जूझ रहे हैं, अब खुद होर्मुज स्ट्रेट जाकर अपना तेल ले जाएं। ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका उनकी कोई मदद नहीं करेगा। पढ़ें पूरी खबर...

ईरान युद्ध की मार, अमेरिका में पेट्रोल के दाम छू रहे आसमान

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। युद्ध के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी दबाव बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अमेरिका में गैसोलीन (पेट्रोल) की राष्ट्रीय औसत कीमत लगभग 4 डॉलर प्रति गैलन के स्तर पर पहुंच गई है, जो 2022 के बाद का सबसे उच्च स्तर है। मोटर क्लब AAA के मुताबिक, एक गैलन गैसोलीन की औसत कीमत अब करीब 4.02 डॉलर है। फरवरी के अंत में युद्ध शुरू होने के समय की तुलना में यह एक डॉलर अधिक है। फरवरी के अंत से अब तक सामान्य गैसोलीन की औसत कीमत में करीब 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

स्पेन-फ्रांस के बाद इटली ने भी अमेरिकी युद्धक विमानों को उतरने से किया इनकार

ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूरोपीय सहयोगियों से मदद की अपील कर रहे हैं, लेकिन एक-एक कर यूरोपीय देश उन्हें झटका दे रहे हैं। स्पेन के बाद अब इटली ने अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। इटली सरकार ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों को अपने सैन्य अड्डों पर उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह फैसला पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आया है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि उनका देश इस युद्ध में शामिल नहीं होना चाहता। पढ़ें पूरी खबर...

केरल चुनाव प्रचार में ट्रंप, पुतिन और किम जोंग उन; AI वीडियो वायरल

केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को केरल के चुनावी माहौल में दिखाया गया है। वीडियो में ये विश्व नेता केरल के पारंपरिक परिधानों में जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। आर्टिलेंस नामक कंपनी द्वारा बनाए गए इस वीडियो की सांस्कृतिक बारीकियों की सराहना हो रही है। यह वीडियो चुनावी चर्चा का विषय बन गया है। पढ़ें पूरी खबर...