Indian spy caught in Bahrain leaking information to Israel India responds बहरीन में पकड़ा गया इजरायल को जानकारी लीक कर रहा भारतीय जासूस? भारत ने जवाब दिया, India News in Hindi - Hindustan
More

बहरीन में पकड़ा गया इजरायल को जानकारी लीक कर रहा भारतीय जासूस? भारत ने जवाब दिया

भारत ने बहरीन में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए सोमवार को एक परामर्श जारी की थी। जिसमें क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने, उचित सावधानी बरतने और स्थानीय अधिकारियों के सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

Wed, 11 March 2026 09:10 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
बहरीन में पकड़ा गया इजरायल को जानकारी लीक कर रहा भारतीय जासूस? भारत ने जवाब दिया

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि बहरीन ने एक भारतीय जासूस को गिरफ्तार किया है, जो इजरायल को जानकारियां भेज रहा था। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय इन दावों का खंडन किया है। भारत ने बहरीन में अपने नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

वायरल पोस्ट में भारतीय जासूस के पकड़े जाने का दावा

एक वायरल पोस्ट के अनुसार, 'बहरीन के अधिकारियों ने नितिन मोहन नाम के भारतीय टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। उसपर इजरायल की मोसाद एजेंसी को संवेदनशील जानकारियां देने के आरोप हैं।' इतना ही नहीं पोस्ट में दावा किया गया है कि बहरीन सरकार ने इसकी पुष्टि कर दी है। जबकि, सरकार की तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं आया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया सच

विदेश मंत्रालय ने वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट साझा किए। साथ ही लिखा, 'फेक न्यूज अलर्ट। यह फेक न्यूज है। सोशल मीडिया पर ऐसे झूठे और निराधार दावों को लेकर सतर्क रहें।'

PIB यानी प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो की तरफ से भी पोस्ट शेयर की गई। इसमें बताया गया कि बहरीन में भारतीय जासूस पकड़े जाने का दावा झूठा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूक्रेन ने पहले बताया था ईरान से निपटने का तरीका, US ने इग्नोर कर नुकसान उठाया
ये भी पढ़ें:मर्चेंट नेवी इंजीनियर ईरानी जेल से रिहा, भारत में रहने वाले परिवार में लौटी खुशी
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने दिए ईरान युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत, तेल की कीमतों में आई भारी कमी

भारतीयों के लिए एडवाइजरी की थी जारी

भारत ने बहरीन में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए सोमवार को एक परामर्श जारी की थी। जिसमें क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने, उचित सावधानी बरतने और स्थानीय अधिकारियों के सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। परामर्श में कहा गया है कि बहरीन स्थित भारतीय दूतावास सामान्य रूप से कार्य कर रहा है।

बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने एक परामर्श में कहा, 'भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे बहरीन स्थित भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी जानकारी और सलाह का पालन करें।'

यह परामर्श अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए हमलों के मद्देनजर जारी की गई है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त रुप से हमला किया था, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच युद्ध जारी है। दूतावास ने सलाह जारी करते हुए कहा कि फंसे भारतीय नागरिकों, विशेषकर पर्यटक या अल्पकालिक वीजा धारकों को प्राथमिकता दी जा रही है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।