Trump hints at an imminent end to the Iran war leading to a sharp drop in oil prices ट्रंप ने दिए ईरान युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत, तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप ने दिए ईरान युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत, तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट

ट्रंप ने वर्तमान संघर्ष को एक शॉर्ट-टर्म एक्सकर्शन करार दिया और कहा कि अमेरिकी सेना अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के करीब है। हालांकि, उन्होंने युद्ध समाप्त करने की कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई।

Wed, 11 March 2026 07:29 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप ने दिए ईरान युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत, तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट

Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक हालिया बयान ने वैश्विक बाजारों में हलचल मचा दी है। मंगलवार को फ्लोरिडा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने भविष्यवाणी की कि वेस्ट एशिया में जारी युद्ध जल्द ही समाप्त हो सकता है। उनके इस बयान के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे उन निवेशकों को राहत मिली है जो लंबे समय तक ऊर्जा आपूर्ति ठप होने की आशंका जता रहे थे।

ट्रंप की टिप्पणी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। सोमवार को जहां युद्ध के कारण तेल तीन साल के उच्चतम स्तर पर था, वहीं मंगलवार को तस्वीर बदल गई। ब्रेंट क्रूड की दरों में 7.2 प्रतिशत के करीब यानी कि 7.15 डॉलर की कमी दर्ज की गई। नई कीमीत 91.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, WTI क्रूड की दरों में 6.26 डॉलर की कमी दर्ज की गई। नई कीमत 88.51 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

पुतिन और ट्रंप की सीधी बात

बाजार में यह नरमी ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच टेलीफोन पर हुई एक घंटे की बातचीत के बाद आई है। इस साल दोनों नेताओं के बीच यह पहली चर्चा थी, जिसे क्रेमलिन ने स्पष्ट और रचनात्मक बताया। पुतिन ने आगाह किया कि यदि युद्ध और बढ़ा तो 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' से होने वाला तेल परिवहन पूरी तरह रुक सकता है, जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट और गहरा जाएगा। वहीं, ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका वैश्विक बाजार को स्थिर करने के लिए तेल संबंधी कुछ प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दबाव बढ़ाने की कोशिश? ईरान ने इजरायल समेत खाड़ी देशों पर किए नए हमले
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका की जंग से भारत की इकोनॉमी को रिस्क, इक्रा की रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन
ये भी पढ़ें:अब हवाई किराये पर भी ईरान युद्ध का असर, एयर इंडिया ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

ट्रंप ने वर्तमान संघर्ष को एक शॉर्ट-टर्म एक्सकर्शन करार दिया और कहा कि अमेरिकी सेना अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के करीब है। हालांकि, उन्होंने युद्ध समाप्त करने की कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई। उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि यदि उसने 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' में जहाजों का रास्ता रोकने की कोशिश की, तो अमेरिका अत्यधिक सैन्य बलों के साथ जवाब देगा।

ईरान का पलटवार

ट्रंप के शांति के संकेतों के विपरीत, युद्ध के मोर्चे पर तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) ने अमेरिका के उन दावों को खारिज कर दिया कि उनका मिसाइल कार्यक्रम नष्ट हो चुका है। ईरान ने अब एक टन से अधिक वजन वाले वारहेड और भारी पेलोड वाली मिसाइलों की तैनाती शुरू कर दी है। वहीं, अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने चेतावनी दी है कि ईरान अब तक के सबसे भीषण और तीव्र हमलों का सामना करने वाला है। यह बयान अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य अभियान में और अधिक आक्रामकता का संकेत देता है।

मुजतबा खामेनेई बने सर्वोच्च नेता

ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस नियुक्ति की कड़ी आलोचना की है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस नेतृत्व परिवर्तन से तेहरान का रुख और भी कड़ा हो सकता है, जिससे कूटनीतिक प्रयासों में जटिलताएं आएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।