आर्मेनिया और अजरबैजान...ईरान से कैसे निकाले जा रहे भारतीय, सरकार ने दी अपडेट
सैकड़ों भारतीय ईरान से बाहर निकल चुके हैं। इस बात की जानकारी भारत सरकार ने दी। यह नागरिक पड़ोसी देशों के माध्यम से ईरान से बाहर निकले हैं। एक इंटर मिनिस्ट्री ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बारे में अपडेट साझा की।

सैकड़ों भारतीय ईरान से बाहर निकल चुके हैं। इस बात की जानकारी भारत सरकार ने दी। यह नागरिक पड़ोसी देशों के माध्यम से ईरान से बाहर निकले हैं। एक इंटर मिनिस्ट्री ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बारे में अपडेट साझा की। उन्होंने कहाकि 550 भारतीय नागरिकों ने जमीनी सीमा से आर्मेनिया में प्रवेश किया है। वहीं, 90 भारतीयों ने अजरबैजान में प्रवेश किया है। अमेरिकी-इजरायल और ईरान युद्ध के बाद पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच यहां फंसे भारतीयों की मदद में अधिकारी जुटे हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे बताया कि 284 भारतीय तीर्थ यात्रा के लिए ईरान गए थे। इनमें से कुछ पहले ही भारत लौट चुके हैं, जबकि अन्य के अगले कुछ दिनों में लौटने की उम्मीद है।
छात्र भी तेहरान से निकले
इसके अलावा तेहरान में फंसे भारतीय छात्र, अन्य सुरक्षित स्थानों की तरफ पहुंच गए हैं। इन्हें एहतियात की दृष्टि से वहां से निकाल लिया गया है। सरकार के मुताबिक तेहरान में भारतीय दूतावास पूरी तरह से काम कर रहा है। यह जमीनी मदद के लिए लगातार समन्वय बनाए हुए है। अधिकारियों ने कहा कि वे राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ लगातार संपर्क में हैं। वहीं, भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन लगातार चालू है। अधिकारियों ने आगे कहाकि वे फंसे हुए नागरिकों और विजिटर्स की मदद के लिए स्थानीय अधिकारियों से नियमित संपर्क बनाए रख रहे हैं।
खाड़ी देशों से फ्लाइट्स
एक अधिकारी ने कहाकि केवल सोमवार को ही यूएई, सऊदी अरब, ओमान और कतर से 45 उड़ानें भारत आने वाली हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि 28 फरवरी से अब तक करीब 2,20,000 भारतीय वहां से लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि कतर से उड़ानें चल रही हैं, क्योंकि इसका हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से फिर से खुल गया है। वहीं, अलग-अलग जगहों से आज और कल तीन और उड़ानें भारत के लिए आ सकती हैं। हालांकि, कुवैत का हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है।
अधिकारियों ने कहाकि विशेष गैरनियमित उड़ानें जल्द शुरू होने की उम्मीद है। बहरीन और इराक में फंसे यात्रियों को सऊदी अरब के रास्ते निकाला जा रहा है। सरकार ने यह भी पुष्टि की कि ओमान के सोहर में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक मस्कट में भारतीय दूतावास पीड़ितों के परिवार के टच में है। जल्द ही उनके शव यहां लाए जाने की उम्मीद है।




साइन इन