India suffers major loss as another Tejas aircraft crashes 3 damaged so far भारत का बड़ा नुकसान, दुर्घटनाग्रस्त हो गया एक और तेजस विमान; अब तक 3 खराब, India News in Hindi - Hindustan
More

भारत का बड़ा नुकसान, दुर्घटनाग्रस्त हो गया एक और तेजस विमान; अब तक 3 खराब

तेजस जेट से जुड़ी यह तीसरी दुर्घटना थी। पहली दुर्घटना मार्च 2024 में हुई थी, जब जैसलमेर के पास एक तेजस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दूसरी घटना नवंबर 2025 में हुई, जब दुबई एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान एक तेजस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Mon, 23 Feb 2026 12:42 PMNisarg Dixit भाषा
share
भारत का बड़ा नुकसान, दुर्घटनाग्रस्त हो गया एक और तेजस विमान; अब तक 3 खराब

भारतीय वायु सेना (IAF) का एक तेजस लड़ाकू विमान इस महीने की शुरुआत में संदिग्ध ब्रेक फेल होने के बाद अग्रिम मोर्चे के एक एयरबेस पर रनवे से आगे निकल गया। जिससे उसके ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। आधिकारिक सूत्रों से रविवार को यह जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि विमान का पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया।

पता चला है कि विमान प्रशिक्षण उड़ान भरने के बाद बेस पर लौट रहा था। सात फरवरी को हुई इस दुर्घटना पर भारतीय वायुसेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार, इस घटना के बाद भारतीय वायुसेना ने व्यापक तकनीकी जांच करने के लिए लगभग 30 'सिंगल-सीट' तेजस जेट विमानों के पूरे बेड़े को फिलहाल उड़ान भरने से रोक दिया।

तेजस जेट से जुड़ी यह तीसरी दुर्घटना थी। पहली दुर्घटना मार्च 2024 में हुई थी, जब जैसलमेर के पास एक तेजस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दूसरी घटना नवंबर 2025 में हुई, जब दुबई एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान एक तेजस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

भारतीय वायु सेना नई पीढ़ी के और अधिक विमान शामिल करने की इच्छुक: उपप्रमुख

सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल नागेश कपूर ने 11 फरवरी को कहा कि भारतीय वायु सेना अपने बेड़े में नई पीढ़ी के "और भी अधिक" विमानों को शामिल करने की इच्छुक है। कपूर वायु शक्ति अभ्यास से पहले एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। राफेल के बारे में उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल निश्चित रूप से अन्य नायकों के साथ-साथ एक नायक था। जी हां, राफेल इन दिनों एक चर्चित शब्द बन चुका है; यह निश्चित रूप से चर्चा के केंद्र में है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वायुसेना को मिलने जा रहे 5 LCA तेजस, पहले से ज्यादा ताकतवर ये जेट्स; क्या है खास
ये भी पढ़ें:राफेल डील को लेकर बड़ी बात बोल गए मैक्रों, कहा- समझ नहीं आता आखिर...
ये भी पढ़ें:मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, होगी 3.25 लाख करोड़ की राफेल डील

वायुसेना के उपप्रमुख ने कहा, 'वायुसेना और भी कई एमआरएफए (बहु-भूमिका लड़ाकू विमान) को शामिल करने का इच्छुक है, चाहे वह राफेल हो या कोई अन्य विमान, इस पर फिलहाल विचार चल रहा है। और इस संबंध में अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।'

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।