India slams Pakistan over its remarks on India Canada Uranium Deal mea randhir jaiswal कनाडा के साथ यूरेनियम डील पर रोया था पाकिस्तान, भारत ने धो डाला; कहा- पूरी दुनिया को पता है…, India News in Hindi - Hindustan
More

कनाडा के साथ यूरेनियम डील पर रोया था पाकिस्तान, भारत ने धो डाला; कहा- पूरी दुनिया को पता है…

भारत ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल के सैन्य टकरावों को लेकर भारत पर लगाए गये आरोपों को भी खारिज किया है। भारत ने कहा है कि अपनी नापाक हरकतों के लिए भारत को दोष देना पाकिस्तान की आदत बन गई है।

Fri, 13 March 2026 07:02 AMJagriti Kumari वार्ता, नई दिल्ली
share
कनाडा के साथ यूरेनियम डील पर रोया था पाकिस्तान, भारत ने धो डाला; कहा- पूरी दुनिया को पता है…

अपनी ओछी हरकतों से बाज ना आने वाले पाकिस्तान को भारत ने एक बार फिर तगड़ी लताड़ लगाई है। हाल ही में भारत और कनाडा के बीच यूरेनियम आपूर्ति समझौते को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए भारत ने कहा है कि परमाणु अप्रसार के मामले में भारत की छवि बेदाग है और इस मामले में अपने खराब रिकार्ड से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान हास्यास्पद उपदेश दे रहा है। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के उन आरोपों का भी सिरे से खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि भारत अफगानिस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ भड़का रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में भारत और कनाडा के बीच यूरेनियम आपूर्ति को लेकर हुए समझौते पर पाकिस्तान के आरोपों से जुड़े सवाल पर कहा कि जिस देश का परमाणु विस्तार के मामले में रिकार्ड पहले से ही खराब है उसका इस तरह के उपदेश देना हास्यास्पद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान किसका, जो कर्ज दे उसका; ईरान से जंग के बीच सऊदी अरब पहुंचे शहबाज शरीफ

भारतीय प्रवक्ता ने कहा ," पाकिस्तान द्वारा दिए गए इस बयान को भारत खारिज करता है। परमाणु अप्रसार के संबंध में भारत की साख बेदाग है और वैश्विक समुदाय इसे अच्छी तरह से जानता है। गुप्त परमाणु प्रसार के इतिहास वाला कोई देश ऐसे बयान कैसे दे सकता है। ऐसे हास्यास्पद बयान पाकिस्तान के अपने खराब रिकॉर्ड से ध्यान भटकाने की कोशिश मात्र हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक ड्रोन से गिरी 12 करोड़ की हेरोइन; कैसे पकड़ में आ गई पाकिस्तान की नापाक हरकत

डील को लेकर रोया था पाकिस्तान

गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में कनाडा के साथ 2.6 अरब डॉलर का एक बड़ा यूरेनियम आपूर्ति समझौता किया है, जिसके तहत 2027-2035 तक कैमेको कंपनी भारत को दो करोड़ बीस लाख पाउंड यूरेनियम की आपूर्ति करेगी। इस दीर्घकालिक सौदे का उद्देश्य भारत के नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को बढ़ावा देना है। इस समझौते पर ही पाकिस्तान को मिर्ची लगी थी। पाकिस्तान ने इसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा बता दिया। हालांकि अब पाक को भारत से करारा जवाब मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कनाडा ने भारत के साथ कर ली ऐसी डील कि रोने लगा पाकिस्तान, टेंशन में पड़ोसी देश

अफगानिस्तान मुद्दे पर भी भारत से सुनाया

भारतीय प्रवक्ता ने आगे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल के सैन्य टकरावों के बारे में भारत पर लगाए गए आरोपों को भी खारिज करते हुए पाकिस्तान को सुनाया। उन्होंने कहा, “अपनी नापाक हरकतों के लिए भारत को दोष देना पाकिस्तान की आदत बन गयी है। दशकों से आतंकवाद को बढावा देने के कारण सीमा पार आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान की कोई विश्वसनीयता नहीं है। किसी भी तरह की कहानी गढ़ने से यह सच्चाई नहीं बदलेगी और ना ही पाकिस्तान की कथित पीड़ित होने की छवि से कोई भ्रमित होने वाला है।"

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।