India Israel starts first round of negotiations for free trade agreement ahead of PM Modi israel visit एक और ट्रेड डील पर आई खुशखबरी, PM के दौरे से पहले भारत-इजरायल FTA पर चर्चा शुरू, India News in Hindi - Hindustan
More

एक और ट्रेड डील पर आई खुशखबरी, PM के दौरे से पहले भारत-इजरायल FTA पर चर्चा शुरू

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस दौर की बातचीत के दौरान दोनों देशों के तकनीकी विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे। इन सत्रों में मुक्त व्यापार समझौते के कई पहलुओं पर चर्चा होगी। पीएम मोदी आज से दो दिवसीय इजरायल दौरे पर होंगे।

Wed, 25 Feb 2026 06:55 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
एक और ट्रेड डील पर आई खुशखबरी, PM के दौरे से पहले भारत-इजरायल FTA पर चर्चा शुरू

India-Israel FTA: हाल ही में कई देशों संग व्यापार समझौते पर सहमति बनने के बाद अब भारत के लिए एक और ट्रेड डील को लेकर खुशखबरी मिली है। यहां पीएम मोदी के अहम दौरे से पहले भारत और इजरायल ने FTA पर चर्चा शुरू कर दी है और आगे चलकर इस FTA पर मुहर भी लग सकती है। मंगलवार को एक अधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की गई है। यह घोषणा तब हुई है जब पीएम मोदी बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर इजरायल जा रहे हैं।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत का पहला दौर शुरू कर दिया है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में दोनों देशों ने समझौते के लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू करने के लिए संदर्भ की शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए थे।

2021 में रुक गई थी प्रक्रिया

वाणिज्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ''भारत-इजरायल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत का पहला दौर 23 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में शुरू हुआ और यह 26 फरवरी तक जारी रहेगा।'' इससे पहले भी दोनों देशों के बीच आठ दौर की बातचीत हुई थी, लेकिन अक्टूबर, 2021 के बाद यह प्रक्रिया रुक गई थी। अब दोनों पक्षों ने फिर से वार्ता शुरू की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US-ईरान में जंग की आहट के बीच इजरायल क्यों जा रहे PM मोदी, एजेंडे में क्या-क्या?

तकनीकी विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा

बयान में कहा गया कि इस दौर के दौरान दोनों देशों के तकनीकी विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे। इन सत्रों में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के कई पहलुओं पर चर्चा होगी। इस वार्ता में भारतीय पक्ष का नेतृत्व वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव अजय भादू कर रहे हैं, जबकि इजरायली पक्ष का नेतृत्व वरिष्ठ निदेशक यिफ़ात अलोन पेरेल कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुश्मनों का काल बनेगी ‘गोल्डन हेरोइजन’, इजरायल ने दिया ऑफर; ब्रह्मोस से भी तेज

कितना आयात-कितना निर्यात?

गौरतलब है कि इस तरह के समझौतों में दोनों पक्ष आपस में व्यापार वाली अधिकतम वस्तुओं पर आयात शुल्क को काफी कम कर देते हैं या पूरी तरह समाप्त कर देते हैं। इसके अलावा सेवाओं और निवेश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नियमों में ढील दी जाती है। भारत और इजरायल के बीच होने वाले व्यापार की बात करें तो वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान भारत से इजरायल को होने वाला निर्यात 52 प्रतिशत घटकर 2.14 अरब डॉलर रह गया, जबकि आयात भी 26.2 प्रतिशत कम होकर 1.48 अरब डॉलर पर आ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत को ‘हेक्सागन एलायंस’ में शामिल कराने का सपना देख रहे नेतन्याहू, क्या मकसद?
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।