INDIA Coalition ends BJP taunts Congress over TVK support warns Akhilesh Yadav for up INDIA गठबंधन का अंत: कांग्रेस के TVK को सपोर्ट देने पर BJP का तंज, अखिलेश यादव को चेताया, India News in Hindi - Hindustan
More

INDIA गठबंधन का अंत: कांग्रेस के TVK को सपोर्ट देने पर BJP का तंज, अखिलेश यादव को चेताया

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी डीएमके का साथ छोड़कर टीवीके के साथ जाती हुई दिख रही है। भाजपा ने इस पर तंज कसते हुए कांग्रेस को सहयोगियों के साथ धोखा करने वाला बताया। पढ़ें पूरी खबर

Wed, 6 May 2026 05:47 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
INDIA गठबंधन का अंत: कांग्रेस के TVK को सपोर्ट देने पर BJP का तंज, अखिलेश यादव को चेताया

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी अपने दशकों पुराने साथी डीएमके के छोड़कर टीवीके के साथ जाती हुई नजर आ रही है। मुख्य विपक्षी पार्टी के इस फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा प्रहार करते हुए अपने सहयोगियों को धोखा देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही भाजपा ने मुख्य विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर भी हमला बोलते हुए कहा कि 4 मई को आए नतीजों के बात इंडिया गठबंधन का अंत हो चुका है। यह गठबंधन ताश के पत्तों की तरह धारा शाही हो गया है।

तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा टीवीके को समर्थन देने के फैसले के बाद भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मुख्य विपक्षी दल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "शायद ही कोई ऐसा हो जिसे कांग्रेस ने धोखा न दिया हो। सोचिए, अगर उन्होंने डीएमके के साथ ऐसा किया है तो समाजवादी पार्टी के साथ क्या करेंगे।" गौरतलब है कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसमें कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है।

इंडिया गठबंधन पर निशाना

बात को आगे बढ़ाते हुए पूनावाला इंडिया गठबंधन के ऊपर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "इंडी' गठबंधन के पास कभी कोई नजर और नजरिया नहीं था। यह सिर्फ सत्ता की महत्वाकांक्षा, भ्रष्टाचार, कमीशन और मोदी जी के खिलाफ भावना के कारण एक साथ आया था। लेकिन अब यह ताश के पत्तों की तरह बिखर रहा है।" विपक्षी दलों की एकता पर सवाल उठाते हुए पूनावाला ने कहा कि चुनाव के दौरान कई राज्यों में गठबंधन दिखाई ही नहीं दिया। उन्होंने कहा, "बंगाल, केरल, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक में 'इंडी' गठबंधन कहां था? कोई इंडी गठबंधन नहीं है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु में फंसा सत्ता का पेच, बहुमत नहीं जुटा पाए थलापति विजय

पूनावाला यहीं नहीं रुके उन्होंने एक और पोस्ट में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में राहुल गांधी निवर्तमान सीएम स्टालिन को अपना भाई कहते हुए सुनाई देते हैं। इसका कैप्शन देते हुए पूनावाला ने लिखा, " हाहाहाहा, मेरे भाई स्टालिन, मैं किसी को भी अपना भाई नहीं कहता हूं- राहुल गांधी"

कांग्रेस के टीवीके के साथ जाने से डीएमके नाराज

तमिलनाडु में दशकों से कांग्रेस की साथी रही डीएमके कांग्रेस पार्टी के टीवीके के साथ जाने से नाराज दिख रही है। डीएमके की तरफ से कांग्रेस के इस फैसले को पीठ में छुरा घोंपने जैसा बताया गया। डीएमके प्रवक्ता सर्वानन अन्नादुरई ने कहा, "कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देते हुए गठबंधन का फैसला कर लिया है। मेरे विचार में उन्होंने तमिलनाडु की जनता की पीठ में और जनता के जनादेश की पीठ में छुरा घोंपा है। कांग्रेस ने टीवीके के खिलाफ चुनाव लड़ा था और अब वह उन्हें सपोर्ट देने जा रहे हैं। इस गलती का अहसास कांग्रेस को 2029 के बड़े चुनाव में होगा।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार बनना तय मान रहे थे थलापति विजय, फिर कैसे फंस गया मामला; इनसाइड स्टोरी

बता दें, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के पहले भी विजय की नई नवेली पार्टी टीवीके ने कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर दिया था। हालांकि उस समय पर कांग्रेस ने अपने पुराने साथी डीएमके को ही चुना था। विधानसभा चुनाव में डीएमकी को अपनी सत्ता गंवानी पड़ी और टीवीके ऐतिहासिक जीत हासिल की। लेकिन विजय की पार्टी बहुमत हासिल करने में नाकामयाब रही है। इसकी वजह से विजय की तरफ से कांग्रेस को एक बार फिर से गठबंधन का ऑफर दिया गया है। खबरों के मुताबिक, धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने की शर्त रखते हुए कांग्रेस ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया है।