यूनुस की रवानगी होते ही सुधरने लगे बांग्लादेश-भारत संबंध, तारिक रहमान सरकार का बड़ा फैसला
बांग्लादेश ने नई दिल्ली में अपने हाई कमीशन में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सर्विस लगभग दो महीने बाद फिर से शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह वीजा सर्विस फिर से बहाल हुई हैं।

मोहम्मद यूनुस की रवानगी होते ही बांग्लादेश और भारत के संबंध सुधरने लगे हैं। शुक्रवार को तारिक रहमान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बंद पड़ीं वीजा सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया। बांग्लादेश ने नई दिल्ली में अपने हाई कमीशन में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सर्विस लगभग दो महीने बाद फिर से शुरू कर दी है। इंडिया टुडे के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वीजा सर्विस फिर से शुरू कर दी गईं। यह डेवलपमेंट बांग्लादेश में पिछले दिनों बनी बीएनपी की सरकार के ऑफिस संभालने के तीन दिन बाद हुआ है। रहमान के दौर में दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार आने की संभावना है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बांग्लादेश हाई कमीशन ने नई दिल्ली में सभी कैटेगरी की वीजा सर्विसेज को वापस से शुरू कर दिया है। दिसंबर में इसे दोनों देशों ने बंद कर दिया था। हालांकि, बिजनेस और वर्क वीजा को रोक के दायरे से अलग रखा गया था। वहीं, भारत भी बांग्लादेश नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को बहाल कर सकता है। गुरुवार को भारतीय अधिकारी ने बताया था कि बांग्लादेशियों के लिए सभी वीजा सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
सिलहट में भारत के सीनियर कॉन्सुलर अधिकारी अनिरुद्ध दास ने दोनों पड़ोसियों के बीच आसान ट्रैवल को सपोर्ट करने के लिए इंडिया के कमिटमेंट पर जोर दिया। उन्होंने दोहराया कि इंडिया और बांग्लादेश के बीच रिश्ता आपसी सम्मान और शेयर्ड इंटरेस्ट पर टिका है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नागरिकों को एक स्टेबल और कंस्ट्रक्टिव पार्टनरशिप से फायदा होगा।
बांग्लादेश में भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या के बाद डिप्लोमैटिक तनाव के बीच दिसंबर में दोनों देशों के बीच कॉन्सुलर और वीजा सर्विस रोक दी गई थीं। इसके बाद पूरे बांग्लादेश में भारत के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए। प्रदर्शनकारियों के एक ग्रुप ने चटगांव में इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन के सामने प्रदर्शन किया और मिशन पर पत्थर फेंके गए। इसके बाद, चटगांव में इंडियन वीजा एप्लीकेशन सेंटर (IVAC) का कामकाज 21 दिसंबर से अगली सूचना तक रोक दिया गया।




साइन इन