Ignoring the Cockroach Janata Party to Focus on Protests Congress Has Formulated a Plan कॉकरोच जनता पार्टी को इग्नोर करेगी कांग्रेस, किस बात पर है अलर्ट; NEET पर फोकस, India News in Hindi - Hindustan
More

कॉकरोच जनता पार्टी को इग्नोर करेगी कांग्रेस, किस बात पर है अलर्ट; NEET पर फोकस

सीजेपी बनाने वाले अभिजीत दीपके ने सोमवार को कहा कि वह परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की शुरुआत के लिए छह जून को भारत लौटेंगे।

Thu, 4 June 2026 05:30 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
कॉकरोच जनता पार्टी को इग्नोर करेगी कांग्रेस, किस बात पर है अलर्ट; NEET पर फोकस

CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर कांग्रेस अलर्ट मोड पर है। खबर है कि कांग्रेस ने अपने सदस्यों से सीजेपी की गतिविधियों पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि NEET और CBSE विवादों पर आंदोलन पर ध्यान लगाने के लिए कहा है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है, जब सीजेपी ने दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी की है।

कांग्रेस क्यों है सतर्क

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस इस बात को लेकर अलर्ट है कि सीजेपी का नया आंदोलन राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का दूसरा 'India Against Corruption' न बन जाए। कांग्रेस के रणनीतिकारों और युवा संगठनों को सीजेपी के तार दूसरे राजनीतिक दल से जुड़े मिले हैं और कांग्रेस ने अपने सदस्यों से सीजेपी को लेकर सतर्क रहने को कहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CJP ने तीन प्रवक्ताओं का किया ऐलान, इस खोजी पत्रकार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस की तैयारी

29 मई को पहले ही युवा कांग्रेस गोवा से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनों की शुरुआत कर चुकी है। ये प्रदर्शन महाराष्ट्र, तेलंगाना, असम, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, चंडीगढ़, पंजाब में भी किए जाने हैं। वहीं, अंतिम चरण 20 जून को तमिलनाडु में होगा। इसके अलावा NSUI की तरफ से भी देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 6 जून को जब सीजेपी प्रदर्शन करेगी, तब युवा कांग्रेस की मुहिम हरियाणा पहुंचेगी।

CJP का प्लान

सीजेपी बनाने वाले अभिजीत दीपके ने सोमवार को कहा कि वह परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की शुरुआत के लिए छह जून को भारत लौटेंगे। वर्तमान में अमेरिका में रह रहे दीपके ने 'इंस्टाग्राम' पर जारी एक वीडियो में समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TMC में बगावत, कांग्रेस-DMK की दूरी; BJP के लिए आसान होगी दो तिहाई बहुमत की राह

3 प्रवक्ता बना दिए

मंगलवार को पार्टी ने तीन प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। इनमें खोजी पत्रकार सौरव दास पार्टी के मुख्य प्रवक्ता होंगे। जबकि फिल्म निर्माता विजेता दहिया और पूर्व प्रबंधन सलाहकार आशुतोष रांका जनता और मीडिया के सामने पहंचेंगे।

सरकार से बातचीत के लिए तैयार

सीजेपी ने बुधवार को कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों के साथ बातचीत के लिए तैयार है। दास ने यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित पार्टी के पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार को सरकार द्वारा CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले महज 'दिखावा' है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिस्टम में ही सड़न; जमकर बरसे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता, कर दी बड़ी डिमांड

दास ने कहा कि अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे दीपके छह जून को सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंचने के बाद जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए संसद मार्ग पुलिस थाना जाएंगे। पूर्व में आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम के एक प्रमुख सदस्य के रूप में काम कर चुके दीपके ने घोषणा की है कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी विरोध प्रदर्शन में उनके साथ शामिल होंगे।